COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

BIG NEWS: पुलिस पर हमला करने वालों पर रासुका की मांग को लेकर पुलिस संगठन एकजुट, कही बड़ी बात

पटना. पिछले कई दिनों से देखने में आ रहा है कि पुलिस पर हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं. कोरोनावायरस के चलते लॉक डाउन के अनुपालन में या फिर कोरोना संक्रमित की खोज पड़ताल में जाने वाली पुलिस पर अचानक भीड़ हिंसक हो जाती है और उस पर हमला कर देती है. हमले से नाराज बिहार पुलिस के विभिन्न संगठनों ने हमलावरों पर रासुका और गुंडा के तहत कार्रवाई करने की मांग की है.
गौरतलब है कि बिहार में कोरोना के संक्रमण से जूझ रहे लोगों के बचाव में जुटी पुलिस पर कई जगह पर पथराव और हमले की घटनाएं हुई जिसके बाद सिपाही, दरोगा और डीएसपी-एएसपी स्तर के पदाधिकारियों की एसोसिएशन ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. तीनों संगठनों ने एक स्वर में पुलिस मुख्यालय पहुंचकर डीजीपी से मांग की कि वह सरकार से आग्रह करें कि कानून में बदलाव किया जाए और दोषियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाए साथ ही साथ उन्हें गुंडा एक्ट में भी नामजद किया जाए.
औरंगाबाद, मोतिहारी समेत बिहार के कई क्षेत्रों में पुलिस पर हमले हुए थे सिपाही से हवलदार रैंक के पुलिसकर्मियों के नेता एवं बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार धीरज, बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार सिंह और बिहार पुलिस सर्विस एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं एएसपी फतवा मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से इस मामले में बैठक भी की है.उन्होंने डीजीपी के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की मांग रखी है. पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला सभ्य समाज के लिए कलंक मानते हुए बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार धीरज ने कहा कि विषम परिस्थितियों में सिपाही अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों की सेवा कर रहे हैं वही लोग पुलिस पर हमला कर रहे हैं. मृत्युंजय कुमार सिंह ने हमला करने वालों पर हत्या का मुकदमा चलाकर फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजा दिलाने की मांग की.