PRAKASH KUMAR PANDEY
सहारनपुर. देश मे लॉक डाउन चल रहा है. आम जन की समस्या को देखते हुए सरकार ने महिलाओं के जनधन खातों, मज़दूरों और किसानों के खातों में सहायता राशि भेजी है. जिसकी जानकारी के लिए महिलाओं समेत मज़दूरों और किसानों को बैंकों की लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है. ऐसे में अगर पैसे न आये तो मेहनत भी बेकार. दिक्कत हुई सो अलग.
इन्हीं दिक़्क़तों से दो चार होते लोगों को देखकर लॉक डाउन में सहारनपुर पुलिस के एक कर्मयोद्धा संजय राणा ने योजना बनाई और लोगों को अपने घर से ही बैलेंस जानने की तरकीब बता दी. हालांकि सभी के पास अपनेबैंक बैलेंस को जानने का तरीका मालूम होता है लेकिन यह खबर खास इसलिए है क्योंकि यहां सब इंस्पेक्टर ने सभी बैंकों के नम्बर साझा किए हैं.
थाना सदर बाजार में उप निरीक्षक के पद पर तैनात संजय राणा अक्सर लोगों से महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हैं. फिर वो चाहे आमने सामने हो या फिर सोशल मीडिया का प्लेटफार्म.
सोमवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर उन्होंने लगभग सभी बैंकों के बैलेंस इन्क्वायरी के नम्बर साझा किए और लोगों से घर पर रहकर ही बैलेंस संबंधी जानकारी लेने और भीड़ से बचने की सलाह दी और जरूरी होने पर ही बैंक जाने को कहा.
उन्होंने लिखा
“लॉकडाउन के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत मजदूरों, किसानों, महिला जनधन खाताधारकों के खाते में आये पैसा की जानकारी करने के लिए बैंक जाने की जरूरत नही है. इसके लिए आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से अपने बैलेंस की जानकारी कर सकते हैं.”
साथ ही उन्होंने सभी बैंकों के नम्बर की जानकारी देते हुए बैंक के नाम और नम्बर साझा किए.
किस बैंक का क्या है बैलेंस जानकारी के लिए नम्बर
- बैंक ऑफ बडौदा-8468001111
- केनरा बैंक- 09015483483, 09015734734
- भारतीय स्टेट बैंक- 09223766666, 1800112211
- पंजाब नेशनल बैंक -18001802222, 18001802223
- बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र- 9222281818
- एक्सिस बैक- 1860004195555
- पंजाब एंड सिंध बैंक- 7039035156
- यूको बैंक- 9278792787
- बैंक ऑफ़ इंडिया- 9015135135
- आईसीआईसीआई -18601207777
- इंडियन बैंक -9289592895
- ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स -180018001235, 18001021235
- एचडीएफसी- 18002703333, 18002703355
- कारपोरेशन बैंक -9268892688
- आईडीबीआई- 18008431122
- यस बैंक- 9223920000
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया -922308586
- यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया -09015431345
उन्होंने अंत मे लिखा कि
“आपकी एक छोटी सी सावधानी आपको और अन्य सभी लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमण के गंभीर खतरे से बचा सकती है.”

Add Comment