सहारनपुर. 9 मार्च या 10 मार्च को अगर आपका सहारनपुर आने का प्लान है या सहारनपुर के रास्तों से होकर आप आगे जाना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. बिना इस खबर को पढ़े आप सहारनपुर ना आए ऐसी हमारी सलाह है. अन्यथा की स्थिति में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
दरअसल, होली के त्यौहार को देखते हुए जिला प्रशासन ने सहारनपुर में रूट डायवर्जन प्लान को लागू किया है.यातायात सुचारू और ठीक ठाक रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर दिनेश कुमार प्रभु ने गाइडलाइंस जारी की हैं जिसके तहत शहर के मुख्य मार्गों में बदलाव किया गया है. यह बदलाव दिनांक 09.03.2020 को प्रातः 10:00 बजे से दिनांक 10.03.2020 तक अग्रिम आदेश के लिये प्रभावी रहेगा.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने निर्देश में कहा है
समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जाता है कि अपने-अपने क्षेत्र मे प्रत्येक डायवर्जन वाले स्थान पर पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त कर डायवर्जन का कडाई से अनुपालन करायेगें. प्रभारी यातायात को निर्देशित किया जाता है कि प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थानों पर यातायात कर्मियों को नियुक्त कर समय से यातायात डायवर्जन की व्यवस्था करेंगें, तथा यह सुनिश्चित करेंगे की डायवर्जन के दौरान कोई भी भारी वाहन शहर की ओर ना आने दिया जाये.
ये रहेगा रुट डाइवर्जन
1. दिल्ली/शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/टै्रेक्टर ट्राली) जिन्हें अम्बाला की ओर जाना है वे नानौता मे संजय चोक से गंगोह, नकुड, के रास्ते शाहजंहापुर चौकी होकर जायेंगे.
2. दिल्ली/शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रेक्टर ट्राली) आदि जिन्हे मु0नगर या देहरादून की ओर जाना है वे नानौता मे संजय चौक से बडगांव के रास्ते देवबन्द हेकर जायेंगें.
3. अम्बाला की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रेक्टर ट्राली) आदि जिन्हे दिल्ली की ओर जाना है वे शाहजंहापुर चौकी से नकुड, गंगोह, नानोता मे संजय चोक से होकर जायेगें.
4. अम्बाला की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/टै्रेक्टर ट्राली) आदि जिन्हे देहरादून व मु0नगर की ओर जाना है वे शाहजंहापुर चौकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर जायेंगें.
5. मु0नगर की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/टै्रेक्टर ट्राली) आदि जिन्हे देहरादून की ओर जाना है वे देवबन्द, नागल, गागलहेडी, होकर छुटमलपुर के रास्ते देहरादून जायेंगें.
6. विकासनगर/बेहट की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रेक्टर ट्राली) आदि जिन्हें दिल्ली की ओर जाना हे वह कलसिया तिराहे से छुटमलपुर से गागलहेडी से देवबन्द से नानौता होकर जायेंगे.
7. देहरादून/हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/टै्रेक्टर ट्राली) आदि जिन्हें अम्बाला रोड की ओर जाना है वे छुटमलपुर से गागलहेडी से देवबन्द से नानौता से गंगोह से नकुड से शाहजंहापुर चौकी होते हुये जायेगें.
8- चौकी प्रभारी राकेश कैमिकल/नकुड तिराहा/चुनहेटी/आवास विकास/रामनगर/फन्दपुरी/मण्डी समिति/हसनपुर/मानकमउ/को0देहात पर्याप्त पुलिस बल लगाकर यह सुनिश्चित करेंगें की डायवर्जन की अवधि में कोई भी भारी वाहन सहारनपुर शहर मे प्रवेश नहीं करेगा.

Add Comment