सहारनपुर. रेड जोन में शामिल हुआ सहारनपुर करोना के खतरे से बाहर नहीं निकल पा रहा है. लगातार तीन दिन तक कोई भी रिपोर्ट ना आने के कारण शांति महसूस कर रहे सहारनपुर के लिए आज फिर से बुरी खबर आई. नोएडा की लैब से आई 39 लोगों की रिपोर्ट में 7 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं जिसकी पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस सोढ़ी ने की. इस तरह से सहारनपुर में कुल मिलाकर कोरोना से संक्रमित रोगियों की संख्या 51 हो गई है. पिछले तीन दिन से लैब से रिपोर्ट नही मिल रही थी.
आ आज आई रिपोर्ट में जो 7 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इन सभी को देवबंद के जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज में क्वॉरेंटाइन किया गया था.सभी गुजरात की जमात से हैं. गौरतलब है कि गुजरात से एक जमात देवबंद में आई थी. 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जमात के बाकी लोगों को अब क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है. प्रशासन यह भी जानकारी कर रहा है कि इनके संपर्क में कौन-कौन लोग आए. सभी को क्वॉरेंटाइन किया जाएगा.
7 नई रिपोर्ट आने के बाद से सहारनपुर पर खतरा और मंडराने लगा है. प्रशासन द्वारा लगातार घर में रहने की अपील की जा रही है.लॉक डाउन को पालन करने के लिए कहा जा रहा है.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:



Add Comment