लखनऊ. लॉक डाउन के बावजूद कोरोना पॉज़िटिव के अधिक मामले सामने आने से योगी सरकार ने सख्ती बढ़ाने का निर्णय लिया है. योगी सरकार ने अब 20 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मामलों वाले जिलों में नोडल अधिकारी तैनात करने का फैसला किया है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को निर्देश दिये और कहा कि प्रदेश के जिन जिलों में 20 या उससे अधिक कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले है वहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य अधिकारी भेजे जाएं, और यह अधिकारी वहां जाकर स्थिति का जायजा लें.
मुख्यमंत्री के आदेश की जानकारी मीडिया को देते हुए
अपर मुख्य सचिव सूचना और गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि ”मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिये कि जिन जिलों में 20 या उससे अधिक कोरोना संक्रमित मामले हैं वहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी की तैनाती की जाएं. ऐसे जिलों की संख्या 15 है, लेकिन चूंकि गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में पहले से ही अधिकारी तैनात है इसलिए चौदह जिलों में ऐसे अधिकारी तुरंत भेजे जाएं.”
जनपद में तैनात यह वरिष्ठ अधिकारी एक सप्ताह तक उस जिले में डेरा डालेंगे और वहां रोगियों के इलाज से लेकर जनता को बंटने वाले राशन और सामुदायिक रसोईघर आदि की व्यवस्था पर गहरी नजर रखेंगे.
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि इसके अलावा पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वह घनी बस्तियों और गलियों में भी अपनी गश्त तेज करें और लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवायें.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये हैं कि जो दूसरे जनपदों या राज्यों से सामान लेकर वाहन आ रहे उन पर किसी भी हालत में यात्री न बैठायें जाएं. ऐसी स्थिति में वाहन जब्त कर लिये जायेंगे.
माना जा रहा है कि सरकार अब लॉक डाउन के अनुपालन में और सख्ती बरतने जा रही है.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:




Add Comment