सहारनपुर. कोविड-19 के चलते दुनिया त्राहि-त्राहि कर रही है. सरकारें आए दिन गाइडलाइंस जारी कर रही है. शासन और प्रशासन लॉक डाउन टू पॉइंट जीरो को सफल बनाने में लगा हुआ है. आमजन से घर में रहने की अपील की जा रही है.
इसी बीच सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने कोविड-19 महामारी के बचाव के लिए एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म तैयार कराई है जिसके जरिए देशवासियों से कोविड-19 महामारी के बचाव के लिए सुझाव दिए गए हैं. डॉक्यूमेंट्री के जरिए सुझावों को दैनिक जीवन में प्रयोग में लाने की अपील सहारनपुर पुलिस द्वारा की गई है. सहारनपुर पुलिस ने घर में रहने की सलाह को और मजबूती से रखा है. लॉक डाउन के पूरी तरह से पालन करने के लिए आमजन के अंतर्मन की आवाज को छेड़ने की कोशिश सहारनपुर पुलिस द्वारा की गई है डॉक्यूमेंट्री को लेकर अब चारों ओर सहारनपुर पुलिस की तारीफ हो रही है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार की इस क्रिएटिविटी के लिए लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं.
6 मिनट 35 सेकंड की है वीडियो
सहारनपुर पुलिस के द्वारा जारी 6 मिनट 35 सेकेंड की यह वीडियो आपके जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण साबित होने जा रही है.
क्या खास है वीडियो में
वीडियो में डॉक्टर पुलिसकर्मी और सफाई कर्मियों को नायक के रूप में दर्शाया गया है. मास्क और सैनिटाइजर को अचूक अस्त्र के रूप में बताया गया है. घर में रहने की अपील को और मजबूत किया गया है. वीडियो के जरिए संदेश दिया जा रहा है कि इन सभी विधियों को अपनाकर कोविड-19 को देश से भगा दिया जाएगा.
इसके बाद डॉक्यूमेंट्री में किरदार निभा रहे सभी पुलिसकर्मी संदेश देते हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग जरूर करें वीडियो जरूर देखें.
वीडियो में किसके संदेश
वीडियो में पुलिसकर्मियों के संदेश के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु का संदेश है जिसमें वह लोग डाउन की महत्व को बता रहे हैं बचाव के तरीकों को बता रहे हैं.
डीआईजी सहारनपुर रेंज उपेंद्र कुमार अग्रवाल के द्वारा लोगों से दूर रहने की अपील की जा रही है. परिवार को सुरक्षित रखने की अपील की जा रही है।
एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार घर में रहने की अपील के साथ सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने को भी कहा है. साथ ही साथ हाथ धोने और सैनिटाइजर के प्रयोग की अपील की है.
डीजीपी उत्तर प्रदेश हितेश कुमार अवस्थी का संदेश भी डॉक्यूमेंट्री में रखा गया है जिसमें वह कह रहे हैं चुनौतीपूर्ण समय में भी आपने अपने वेतन से ₹200000000 राहत कार्यों हेतु दिया है इसके लिए प्रशंसनीय है. डीजीपी ने आशा जताई है कि पुलिस कर्म योद्धाओं की तरह अपने व्यवहार और अपनी सेवा के जरिए नए कीर्तिमान स्थापित करेगी. उत्तर प्रदेश पुलिस को नई ऊंचाई और नए सम्मान और नए सफलता के मार्ग पर लेकर जाएगी.
अंत में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान है जिसमें वह कह रहे हैं कि यूपी में कोविड-19 के लिए पुलिस द्वारा ₹200000000 से अधिक की धनराशि प्रदेश के वासियों के स्वास्थ्य के लिए पुलिस द्वारा दिया गया है.उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी के जवानों ने कोरोनावायरस के खिलाफ जो एक लड़ाई देश की चल रही है इसमें जिस प्रतिबद्धता के साथ आपने सेवाएं प्रदान किए हैं और कर रहे हैं वह अत्यंत सराहनीय हैं. मैं उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक पुलिस के सभी अधिकारियों सभी कर्मियों प्रदेश की जनता की ओर से धन्यवाद देता हूं और विश्वास व्यक्त करता हूं कि जिस प्रतिबद्धता के साथ वे लोग कार्य कर रहे हैं, जनता की सेवा में पूरी तन्मयता के साथ लगे हैं, वह अन्य के लिए प्रेरणा बनेगा. पुलिस फोर्स के सभी जवानों को हृदय से धन्यवाद देता हूं.
बोल बचन टीम आपसे निवेदन करती है कि आप भी वीडियो को देखिए और दूसरे लोगों को भी इस वीडियो को देखने के लिए प्रेरित कीजिए.



Add Comment