Saharanpur. सहारनपुर को कोरोना मुक्त करने के लिए जिला प्रशाशन एवं स्वास्थ्य विभाग जी जान से जुटा है. आज कोरोना सर्विलांस टीम ने भिन्न भिन्न इलाको में सर्वे के साथ साथ सहारनपुर शहर में सबसे अधिक प्रभावित हॉट स्पॉट क्षेत्र पीर वाली गली में जाकर ड्यूटी कर नागरिक सुरक्षा कोर के स्वंयसेवकों के साथ साथ मोहल्ले के वहाँ जिम्मेवार लोगो के साथ चर्चा की. टीम ने लोगों को बताया कि क्षेत्र के सभी लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखना, मास्क पहने रखना क्यों जरूरी है?
टीम ने स्वयंसेवकों की प्रशंशा करते हुए उन्हे यह भी बताया कि हॉट स्पॉट का कोई भी व्यक्ति बाहर से सब्जी आदि लाकर खुद ना बेचे बल्कि पुलिस प्रशाशन की मदद से ऐसी व्यवस्था कराए कि हॉट स्पॉट में रहने वाला कोई सब्जी वाला किरयाने वाला , दूध वाला, दवाई वाला, फुटकर खुद हॉट स्पोट क्षेत्र से बाहर ना निकले वो क्षेत्र में ही रहे प्रशाशन की मदद से ही उस क्षेत्र में समान आये जिससे हॉट स्पोट क्षेत्र का व्यक्ति से थोक के बाजारो में संक्रमण ना हो सके. थोक के बाजारो से संक्रमण स्वास्थ्य क्षेत्रो में जाने का खतरा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना सर्विलांस टीम के वरिष्ठ क्षय रोग लेब पर्यवेक्षक एम पी सिंघ चावला , जिला टीबी कार्यक्रम समन्वयक मुकेश कुमार , जिला टीबी पब्लिक प्राइवेट कॉर्डिनेटर पर्वेन्दर यादव ने प्रतिनिधियों औऱ स्वयसेवको को समझाया. इस दौरान पीर वाली गली के प्रतिनिधियों के अलावा नागरिक सुरक्षा नगर की पोस्ट 7 के वार्डेन शेहजाद , नदीम , अनावुलहक , मुराद एवं शाहनवाज़ आदि रहे.







Add Comment