सहारनपुर. लॉक डाउन और तमाम सख्ती के बाद भी कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है. जनपद में ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा है जिस दिन पॉजिटिव मामले सामने नहीं आ रहे हैं.
आज बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस सोढ़ी ने बताया कि कुल 167 रिपोर्ट आज प्राप्त हुई है जिनमें से 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि एक पेशेंट कि दोबारा रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. कुल मिलाकर जनपद में फिलवक्त 127 कोरोनावायरस के पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. सीएमओ बीएस सोढ़ी ने बताया कि 10 लोग देवबंद क्वॉरेंटाइन किए गए हैं जिनमें 8 लोग आसाम की जमात के, एक मेघालय और एक त्रिपुरा के हैं जबकि 3 लोगों में एक बकरियांन और दो लोहानी सराय के हैं. पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद से प्रशासन में और स्थानीय लोगों में चिंताएं देखी जा रही हैं. गौरतलब है सहारनपुर लगातार मामले सामने आने के बाद से रेड जोन में रखा गया है जनपद के कई इलाके हॉटस्पॉट के साथ सील किए गए हैं.
गौरतलब है कि कल बुधवार को नोएडा से आई रिपोर्ट के मुताबिक 26 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए थे आज 13 लोग और पॉजिटिव मिले हैं.
देश मे कोरोना के चलते 3 मई तक लॉक डाउन है. जनपद के कई इलाकों को हॉटस्पॉट में रखा गया है. देवबंद पूरी तरह सील है.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:





Add Comment