सहारनपुर. पुलिस ने जनपद की जनता को खुला संदेश दिया है. जनपद के एसएसपी ने लॉक डाउन के हंड्रेड परसेंट किए जाने की पुष्टि की. कप्तान ने उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की बात कही है.
गौरतलब है कि पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है. कोरोनावायरस के प्रभाव को देखते हुए कई स्थानों पर हंड्रेड परसेंट लॉक डाउन रखा गया है. बावजूद इसके लोग बहाना बनाकर सड़कों पर होते हैं. इस पर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कप्तान दिनेश कुमार प्रभु ने नाराजगी जाहिर की है. एसएसपी ने आज एक वीडियो जारी अपने बयान में कहा है कि लोग धारा 144 का किसी भी तरह से उल्लंघन ना करें. बहाने बनाकर मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा या फिर चर्च में जाने की बात ना कहें. जनपद में 100% लॉक डाउन का पालन किया जाएगा. इसके बावजूद भी यदि कोई व्यक्ति उल्लंघन करता हुआ या बहाना करके जाता हुआ मिलेगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. ऐसे लोगों को एफ आई आर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा.
एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च के प्रबंधकों को भी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि यदि कोई भी धार्मिक स्थान लॉक डाउन के दौरान खुलता है तो उसके लिए संबंधित संस्थान के प्रबंधकों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि हम आपकी सुरक्षा चाहते हैं और इस मिशन में आप हमारा सहयोग कीजिए. हमारे लिए संकट या समस्या ना बने.
कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैलने के कारण प्रशासन कोई भी लापरवाही नहीं करना चाहता. यही कारण है कि जनपद के आला अधिकारी हर हाल में लॉक डाउन का 100% पालन कराने में जुटे हुए हैं. लेकिन कुछ असामाजिक तत्व बेवजह सड़कों पर भी आ जाते हैं और प्रशासन को खुली चुनौती देते हैं. ऐसे लोगों से निपटने के लिए प्रशासन ने अब नई रणनीति बना ली है. पुलिस अब पहले से भी अधिक सख्त दिखाई देगी.
(आपको खबर अच्छी लगे तो शेयर कीजिए)
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:









Add Comment