नैनीताल/उत्तराखंड. कोरोना के डर से देश के नागरिक सहमे हुए हैं. लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं. सबसे बड़ी समस्या यह है कि कोरोना कि आज तक कोई दवाई नहीं बन पाई. इसी चिंता में उत्तराखंड के एक वृद्ध ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देहदान करने की इच्छा जाहिर की है.
दरअसल, नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रहने वाली अमरनाथ जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिना किसी दबाव में देहदान करने की इच्छा संबंधी पत्र लिखा है. उन्होंने इच्छा जताई है कि उनके शरीर पर शोध करके महामारी कोरोना की दवाई का निर्माण किया जाए.
एकल विद्यालय अभियान के लेटर पैड पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखने वाले अमरनाथ जोशी ने इसके पीछे अमेरिका के नागरिकों को आदर्श बताया है. उन्होंने बताया कि वहां के कुछ नागरिक कोरोना से लड़ने के लिए शोध हेतु अपना शरीर दान करना चाहते हैं. अमरनाथ कहते हैं कि उन्हीं से प्रभावित होकर उन्होंने इतना बड़ा निर्णय लिया है. उनकी इस सहमति में उनके बेटे कमल मुनि की भी सहमति हैं. वह भी जरूरत पड़ने पर देहदान की इच्छा रखते हैं.10 साल पहले भी देहदान की इच्छा जता चुके अमरनाथ जोशी ने सरकार से पूछा है कि उन्हें इस पुण्य कार्य को करने के लिए और क्या औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी? यह जानकारी अधिकारियों के माध्यम से उन्हें बताई जाए.
अमरनाथ जोशी के इस पत्र के चलते हैं क्षेत्र में लोग उनसे प्रभावित हैं.

Add Comment