सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. लॉक डाउन के दौरान वाहन पास के लिए तरस रहे लोगों के लिए अच्छी सूचना है. यदि आप किसी समस्या को फेस कर रहे हैं या फिर आकस्मिक स्थिति जैसी कोई परेशानी है तो आपके लिए आज प्रदेश सरकार से अच्छी खबर है. प्रदेश सरकार में लॉक डाउन के दौरान गंभीर बीमारी जैसी आकस्मिक स्थिति में तथा आवश्यक सेवाओं की पूर्ति के लिए अब ऑनलाइन पास जारी करने की बात कही है.इसके लिए बकायदा वेबसाइट का लिंक भी शेयर कर दिया गया है.
अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) प्रदीप कुमार ने बताया कि लॅाक डाउन के दौरान नागरिकों को आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति एवं गंभीर बीमारी जैसी आकस्मिक स्थिति की दशा में वाहन पास आदि में कोई असुविधा न हो, इसके लिए ई-पास की व्यवस्था की गई है.
कैसे करें आवेदन
उन्होंने बताया कि http://epassup.com पर कोई भी व्यक्ति जिसे पास की आवश्यकता हो ऑनलाइन आवेदन कर सकता है. जिसमें जिला चुनकर अपना नाम, लिंग, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पता, आधार नंबर और फोटो तथा वाहन पास के लिए वाहन संबंधी विवरण देना होगा. आवेदन का परीक्षण करने के उपरांत ऑनलाइन ई-पास जारी किया जाएगा. जिसे संबंधित व्यक्ति डाउनलोड कर प्राप्त कर सकता है. इसके लिए कार्यालय आने की जरुरत नहीं होगी.


Add Comment