टॉप न्यूज़ • न्यूज़

Crime: रामपुर में डबल मर्डर, बुजुर्ग दंम्पत्ति को बदमाशों ने दी खौफ़नाक मौत, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

सहारनपुर/रामपुर मनिहारान. जनपद के रामपुर तहसील में बुधवार की सुबह दर्द लेकर आई. आज सुबह 9 बजे अज्ञात बदमाशों ने थाना रामपुर क्षेत्र के शिवपुरी में डबल मर्डर कर स्थानीय पुलिस को चुनौती दी.

रामपुर मनिहारान में शिवपुरी मुहल्ले में अज्ञात बदमाशों ने घर मे घुसकर कृष्ण पंडित और उनकी पत्नी को धारदार हथियार से काट डाला. अनहोनी की आशंका पर मौके पर पहुंचे मौहल्ले के लोगों ने दोनों को तड़पते देखकर तुरन्त स्थानीय पुलिस को दी सूचना. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिना समय गवाएं घायल दंपत्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
मामले की सूचना पर एस एस पी दिनेश कुमार प्रभु,एस पी सिटी विनीत भटनागर, सी ओ नकुड़ यतेंद्र नागर ,फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर पूछताछ व जानकारी ली.


थाना रामपुर मनिहारान के शिवपुरी कॉलोनी में 72 साल के बुजुर्ग कृष्ण पंडित अपनी पत्नी के साथ रहते थे. बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर कृष्ण पंडित और उनकी पत्नी धारदार हथियार से हमला कर दिया और फरार हो गए.
72 वर्षीय कृष्ण पंडित तीन बेटियों और एक बेटे के पिता थे. उनका इकलौता बेटा दीपांशु दिल्ली में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहा है और तीन बेटियां की शादी हो चुकी है. बुजुर्ग दंपत्ती की मौत के बाद परिजनों में भी खलबली मच गई है.

पूरे मामले पर एसएसपी सहारनपुर ने अपना आधिकारिक बयान जारी किया है आप भी सुनिए क्या कुछ कहा कप्तान ने

Tags