COVID-19 Live Update

Last update on:
Global Total
Cases

Deaths

Recovered

Active

Total in India
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

बोल वचन खास

मां की दवा लेने के लिए युवक ने जो किया, उसके बाद पुलिस ने उसकी मदद की,युवक बोला THANKYOU POLICE

‘कृपया लाठीचार्ज न करें, मां की दवा लेने जा रहा हूं…’पुलिस के डर से बाइक पर पर्चा चिपकाकर हरिद्वार पहुंचा युवक

सहारनपुर/हरिद्वार. पूरे देश में 21 दिन का लॉक डाउन चल रहा है. इसी बीच रोज नए नए मामले सोशल मीडिया के जरिए या फिर समाचार पत्रों के जरिए सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला सहारनपुर से आया है जहां एक युवक ने पुलिस के डर से हरिद्वार जाने के कारण को ही अपने स्कूटी के आगे चिपका दिया.
युवक ने स्कूटी पर एक कागज चिपकाया था जिस पर लिखा था ‘कृपया लाठीचार्ज न करें, मां की दवाई लेने जा रहा हूं.’ युवक ने पुलिस से बचने के लिये इस तरीके को अपनाया था जो पूरी तरह से कामयाब रहा. युवक अपनी मां की दवा लेने के लिए हरिद्वार जाना चाहता था.वह सकुशल पहुंच गया. युवक के ऐसा करने के बाद इसकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं.
दरअसल, सहारनपुर के रहने वाले अनिल गुप्ता को अपनी मां की दवा लेने के लिए हरिद्वार जाना था. लेकिन बाॅर्डर सील होने के कारण दवा लेकर आना संभव नहीं हो पा रहा था. ऐसे में युवक ने हरिद्वार के डीएम कार्यालय में फोन कर पूछा कि उसकी मां की दवा खत्म हो गई है और उसे दवा लेने शहर आना है, लेकिन पुलिस बाॅर्डर क्राॅस करने वालों पर लाठीचार्ज कर रही है ऐसे में वह क्या करे?
डीएम कार्यालय से युवक को सलाह दी गई कि वह एक पर्चे पर यह लिख ले कि लाठीचार्ज न किया जाए, मां की दवा लेने जा रहा हूं. इस सुझाव पर युवक ने ऐसा ही किया और पर्चे पर लिखकर अपनी स्कूटी के अगले हिस्से पर चिपकाकर देहरादून रोड स्थित एक चिकित्सक के पास पहुंचा. युवक का कहना है कि ऐसा करने पर उसे पुलिस वालों ने नहीं रोका और उसे मां की दवा लेकर जाने में मदद की.(साभार)

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.