कोरोना जांच को लेकर भारत ने किट तैयार कर ली है. भारतीय विज्ञानियों ने इस कीट को मात्र 6 सप्ताह में बना लिया. सबसे खास बात यह रही कि विज्ञानियों की इस टीम का नेतृत्व एक महिला विषाणु वैज्ञानी कर रही थी. गर्भावस्था के अंतिम चरण में भी महिला विज्ञानी मीनल दखावे भोसले ने हिम्मत नहीं हारी और पूरी टीम के साथ 6 सप्ताह में इस असाध्य कार्य को साध लिया. किट को अधिकारियों के मूल्यांकन को सौंपे जाने से महज एक दिन पहले ही मीनल ने बच्ची को जन्म दिया. देश मीनल की इस खोज पर बधाई दे रहा है. गर्भावस्था के दौरान मीनल ऑफिस नहीं जा पाती थीं लेकिन पुणे की माइलैब डिस्कवरी में परियोजना पर काम कर रहे 10 लोगों की टीम का मार्गदर्शन और नेतृत्व कर रही थीं.
क्या कहा विषाणु विज्ञानी ने
मीनल ने मिशन पूरा होने पर पीटीआई भाषा से बात की पर फोन पर उन्हें जानकारी दी मीनल ने कहा
“यह 2 बच्चों को जन्म देने जैसा था.समानांतर चल रहे दो सफ़र में बहुत चुनौतियां थी. गर्भावस्था में कुछ जटिलताएं थीं और उधर जांच किट पर भी काम जारी था. बच्ची का जन्म सीजेरियन से हुआ. कोरोना वायरस से निपटने में लोगों की मदद के लिए सेवा देने का सही समय था. मैं इस क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों से कम कर रही हूं और अगर मैं आपात स्थिति में काम नहीं कंरु, जब मेरी सेवाओं की सबसे ज्यादा जरूरत हो तो इसका क्या फ़ायदा? इतने सालों तक साथ काम करने से टीम के साथ एक विशेष जुड़ाव हो गया था और उनके सहयोग से यह संभव हो पाया है.”
कंपनी के सह संस्थापक श्रीकांत पटोले ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि
“किसी दवा की खोज की तरह ही टेस्ट किट को भी उच्चतम सटीकता हासिल करने के लिए कई परीक्षणों से गुजरना पड़ता है. प्रोजेक्ट की सफलता मीनल भोसले के चलते संभव हो पाया है.”
यह विशेषता है मीनल की टीम के कोरोना टेस्ट किट की
मीनल की टीम ने जो टेस्ट किट बनाई है उसकी कई विशेषता है जो उसे दूसरों से अलग करती है.
- इस टेस्ट किट से 8 घण्टे में कोरोना टेस्ट आने वाली रिपोर्ट केवल ढाई घंटे में ही मिल जाएगी. माने 8 घण्टे में आने वाली जांच रिपोर्ट केवल ढाई घण्टे में मिलेगी. यह अब तक कि सबसे सस्ती जांच किट होगी.
- मेलैब टेस्ट किट की कीमत1200 रुपये होगी. अभी तक सरकार इसपर 4500 रुपये खर्च कर रही थी. माने वर्तमान किट की कीमत का चौथाई.
विशेषज्ञों ने माना है बड़े पैमाने पर जांच बहुत जरूरी है क्यों की एकमात्र इससे ही संक्रमण का जल्दी से पता लगा कर उससे होने वाली हानियों को रोका जा सकता है.









Add Comment