सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. देश में 21 दिन का लॉक डाउन चल रहा है इसको देखते हुए शासन प्रशासन स्तर पर आमजन को राहत देने के लिए नई नई योजनाएं बनाई जा रही है सहारनपुर महानगर निगम ने भी इस दिशा में एक कदम और बढ़ाया है निगम ने चिकित्सा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए टेलीमेडिसिन सर्विस शुरू करने का निर्णय किया है इसके लिए बकायदा एक नंबर भी विभाग द्वारा जारी कर दिया गया.
लॉक डाउन के कारण सहारनपुर महानगर के लोगों को चिकित्सा स्वास्थ्य संबंधित समस्या ना हो इसके लिए सहारनपुर महानगर निगम ने टेलीमेडिसिन सर्विस सेंटर की स्थापना की और इससे तकरीबन 60 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को जोड़ा. जिसकेप्रभारी आईएमए के उपाध्यक्ष डाॅ. रजनीश दहूजा बनाये गए हैं.
सर्विस का लाभ कैसे होगा
नगर निगम ने स्वास्थ्य सेवा के लिए अलग से मोबाइल नंबर 8477008058 जारी किया है. इस नंबर के माध्यम से सहारनपुर महानगर के वासी टेलीफोन एवं वीडियो कॉलिंग द्वारा नगर के वरिष्ठ चिकित्सकों से परामर्श और चिकित्सा सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं.
यह हैं विशेषता
- इस सेवा के लिए नगर निगम द्वारा एक पृथक मोबाइल नं. 8477008058 जारी किया गया है.
- इस सेवा के माध्यम से महानगर वासियों को घर बैठे टेलीफोन तथा वीडियो काॅल द्वारा आॅन लाइन चिकित्सकीय परामर्श और सेवाएं दी जा रही है.
- यह सेवा हर दिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक दी जा रही है.
- इस सर्विस से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के लगभग 60 वरिष्ठ चिकित्सकों को संबद्ध किया गया है, जो नगर निगम को अपनी सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं.
- गुणवत्ता परक चिकित्सकीय परामर्श के साथ-साथ गंभीर रोगों का पता लगने पर रोगियों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराये जाने की सुविधा भी उपलब्ध है.

Add Comment