पटना : बिहार की राजधानी पटना में पोस्टर वार दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है. आरजेडी की पोस्टर पहल पर प्रतिक्रिया आयी है. नया पोस्टर सामने आया है जिसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को गॉगल्स में दिखाया गया है. यह कलरफुल पोस्टर पटना के मुख्य चौराहे पर लगाया गया है. पोस्टर पर लिखा है-लारा फिल्म्स प्रेजेंट्स ठग्स ऑफ बिहार. इतना ही नहीं पोस्टर के नीचे लिखा है जरा याद करो वो कहानी पुरानी. पटना के मुख्य डाकबंगला चौराहा और आयकर गोलंबर पर यह पोस्टर लगवाया है. अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि पोस्टर किसने लगवाया है क्योंकि पोस्टर पर किसी का भी नाम नहीं लिखा है.


Add Comment