सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. अगर आप दुकान से सीधे सामान खरीदते हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है क्योंकि अब आप दुकान से सामान नहीं खरीद पाएंगे बल्कि सामान सीधे आपके घर पहुंचेगा. इस संबंध में जिला अधिकारी अखिलेश सिंह ने बयान जारी किया है. यदि नियमों का उल्लंघन कर कोई भी व्यक्ति वस्तु की बिक्री करेगा तो उस पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी.
जिलाधिकारी ने जारी अपने बयान में कहा है, ऐसा संज्ञान में आ रहा है कि कतिपय किराने वालों द्वारा डोर टू डोर आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी न करके दुकान खोलकर नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की बिक्री की जा रही है. उन्होंने कहा कि लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन करने की दिशा में उक्त किराने वालों द्वारा सुबह से शाम 6:00 बजे तक डोर टू डोर आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी की जाएगी. किसी भी दशा में दुकानों से नागरिकों को बिक्री नहीं होगी.उन्होंने कहा कि दुकान से बिक्री पर कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया यदि कोई व्यक्ति या दुकानदार नियम का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
उन्होंने कहा कि कोविड-19 की समस्या के मद्देनजर नगर निगम सहारनपुर के सभी वार्डों में कतिपय किराने की दुकानों को खुलवाकर आवश्यक वस्तुओं की डोर टू डोर डिलीवरी कारवाई जा रही है.

Add Comment