सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. पुलिस की टैगलाइन मित्र पुलिस है लेकिन अब आप इसे पुत्र पुलिस के रूप में भी परिभाषित कर सकते हैं क्योंकि पुलिस ने कुछ ऐसा ही काम किया है जिससे ना केवल आप भाव विभोर हो जाएंगे बल्कि पुलिस के इस कार्यों के बाद आपको उसमें पुत्र की भावना दिखाई देगी.
दरअसल सहारनपुर से पुलिस की ऐसी ही एक छवि सामने आई है जिसमें पुलिस पुत्र धर्म निभाती दिखाई दे रही है. सहारनपुर के बड़गांव में 85 वर्ष की एक अनाथ महिला की मृत्यु हो गयी. आसपास के लोगों ने कोरोना के भय से महिला को शमशान तक ले जाना ठीक नहीं समझा. मामले की जानकारी मिलते ही सब इंस्पेक्टर दीपक चौधरी, कॉन्स्टेबल गौरव कुमार व विनोद कुमार ने क्षेत्रीय एक युवक के सहयोग से महिला को कंधा दिया और शमशान में जाकर रीति रिवाज से महिला का अंतिम संस्कार किया.
बड़गांव की बेसहारा महिला मीना कुमारी को उनकी तबीयत खराब होने के बाद पुलिस ने ही उनको अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.पुलिस ने पुत्र की तरह व्यवहार किया.
पुलिस के इस व्यवहार की चारों ओर तारीफ़ हो रही है. स्वयं जनपद के कप्तान दिनेश कुमार प्रभु ने अपने ट्विटर हैंडल से पूरे मामले को शेयर किया है. जिसपर लोगों की प्रतिक्रिया मिल रही है.
COVID-19 Live Update
Last update on:
Global Total
Cases
Deaths
Recovered
Active
Total in India


Add Comment