COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

एक्सक्लूसिव

Video: दो थाना क्षेत्रों पर सील होने का खतरा, सुनिये क्या कहते हैं कप्तान

  • थाना कुतुबशेर और थाना मंडी पर गहराया संकट
  • कई इलाके पहले से ही सील

सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. लॉक डाउन 2.0 देश में 3 मई तक चलेगा जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री ने 14 तारीख को सुबह 10:00 बजे कर दी थी. इसके बाद से ही पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से लोग डाउन को फॉलो करने में लगा है. तमाम तैयारियों के बाद भी कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं जिसके चलते सहारनपुर के 21 क्षेत्रों को हॉटस्पॉट एरिया घोषित किया गया है और कई थाना क्षेत्रों में हॉटस्पॉट एरिया को सील किया गया है. अब चर्चा है कि दो थाना क्षेत्र पूरी तरह से सील हो सकते हैं क्योंकि दोनों ही थाना क्षेत्रों में केंद्र सरकार के द्वारा कोरोनावायरस को लेकर जो मानक तय किए गए हैं वह पूरे हो रहे हैं. ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि स्थानीय प्रशासन मानकों के अनुरूप कार्रवाई करता है तो दोनों थाना क्षेत्र पूरी तरह से सील कर दिए जाएंगे.
सहारनपुर में लगातार बढ़ते केस एक चिंता का विषय बने हुए हैं. 44 से अधिक पॉजिटिव केस के बाद भी अभी और रिपोर्ट आनी बाकी है. यदि पॉजिटिव रिपोर्ट आती है तो संख्या में बढ़ोतरी होगी जिसके चलते दो थाना क्षेत्रों को सील किया जा सकता है जहां पर कोरोना के अधिक मामले सामने आए हैं.पुलिस के सामने समस्या यह है कि यदि दोनों थाना क्षेत्र सील होते हैं तो इसमें मंडी समिति और मोरगंज का क्षेत्र भी आता है जहां से सब्जी और राशन की सप्लाई होती है. यदि कार्रवाई होती है तो फिर सब्जी और राशन के लिए एक समस्या खड़ी हो सकती है. समस्या को ध्यान में रखकर पुलिस नया रोड मैप जनता के लिए बनाने की कोशिश में लगी है जिससे आम जनता को राशन और सब्जी से जुड़ी हुई कोई परेशानी ना हो. बताया जाता है कि पुलिस के उच्चाधिकारियों ने सुबह 4:00 बजे तक इस संबंध में मीटिंग भी की थी. इस संबंध ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु ने कहा है कि किसी भी प्रकार से जनपद के नागरिकों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी इसके लिए सभी तैयारियां की जा रही है.

सुनिये क्या कहते हैं कप्तान

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.