COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

ट्रेंडिंग न्यूज़

OMG: साहब हेलमेट को बार-बार धो भी नहीं सकते! फिर पुलिस ने क्या किया देख लीजिए video

सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. कोरोना वायरस के चलते देश में 3 मई तक लॉक डाउन चल रहा है. पुलिस हर तरीके से लोगों को लॉक डाउन का पालन करने के लिए प्रेरित कर रही है. लॉक डाउन में अलग-अलग तरह के रूप पुलिस के सामने आए हैं. कहीं पर प्यार, कहीं पर दुलार, कहीं पर बेटे की भूमिका, कहीं पर शिक्षक की भूमिका और कहीं पर लाठियाते हुए पुलिस नजर आती है. यह सब कुछ आम आदमी का जीवन बचाने के लिए होता है. लॉक डाउन में लोग बाहर निकलने हेलमेट ना पहनने जैसे मामलों में कई बहाने बनाते हैं. कई बार यह बहाने चर्चा का विषय बन जाते हैं. आज ऐसा ही मामला सहारनपुर में प्रकाश में आया है.
दरअसल, पोस्ट ऑफिस चौराहा पर सब इंस्पेक्टर संजय राणा साथी पुलिसकर्मियों के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे थे हेलमेट ना पहन कर आने वालों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित कर रहे थे. लोगों को बता रहे थे कि हेलमेट उनके जीवन की सुरक्षा के लिए है. बाहर ना निकलना उनके जीवन की सुरक्षा से संबंधित है.

तभी पोस्ट ऑफिस चौक पर एक व्यक्ति मुंह को ढके हुए बिना हेलमेट जा रहा था जिस पर सब इंस्पेक्टर संजय राणा ने उसको रोक लिया. उन्होंने उस व्यक्ति से हेलमेट ना पहनने का कारण पूछा, जवाब सुनकर ना केवल सभी पुलिसकर्मी हैरान रह गए बल्कि अपनी हंसी भी ना रोक सके.

साहब हेलमेट धूल नही सकते इसलिए नही पहन सकता

सब इंस्पेक्टर को व्यक्ति ने हेलमेट ना पहनने का कारण बताते हुए कहा कि उसे हेलमेट से एलर्जी हो जाती है और हेलमेट को बार-बार धो भी नहीं सकते, इसलिए वह हेलमेट नहीं पहनता है. पहले तो उसका जवाब सुनकर सभी ठहाके मारकर हंसने लगे लेकिन थोड़ी देर बाद सब इंस्पेक्टर संजय राणा ने उस व्यक्ति को हेलमेट जरूर पहनने की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि हेलमेट आपके जीवन की सुरक्षा के लिए है इसका प्रयोग जरूर कीजिए. अब यह प्रकरण सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है शर्म के मारे उस व्यक्ति ने अपना नाम भी नहीं बताया. लेकिन पुलिस से वायदा किया कि आगे से वह बहाना नही बनाएगा, हेलमेट पहनकर ही घर से निकलेगा.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.