पूरे विश्व में कोरोना की बढ़ती रफ्तार से डब्ल्यूएचओ चिंतित है और समय-समय पर इसके लिए जरूरी सलाह हर देश को दी जा रही है. डब्ल्यूएचओ ने अब सरकारों द्वारा ढील देने पर चेतावनी जारी की है. डब्ल्यूएचओ की चेतावनी उस समय आई है जब सरकारें लॉक डाउन और प्रतिबंधों में ढील देकर अर्थव्यवस्था को चालू करने की योजना बना रहे हैं.
पश्चिमी प्रांत के क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर ताकेशी कासेइ ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यह समय ढिलाई बरतने का नहीं है बल्कि हमें निकट भविष्य के लिए जीवन जीने के नए तरीके को लेकर स्वयं को तैयार रखने की आवश्यकता है. उन्होंने सरकारों को वायरस फैलने से रोकने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है. साथ ही साथ लॉक डाउन एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने के अन्य फैसलों को धीरे धीरे हटाने की सलाह भी जारी की है.
प्रतिष्ठित यूनाइटेड नेशन समाचार के अनुसार डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रॉस एधनोम ने दुनियाभर को चेतावनी जारी की उन्होंने कहा कि कोरोना सबसे बुरा समय अभी आने वाला है जिस तरह से देश बैन के बावजूद छूट दे रहे हैं वे महामारी को फिर से आमंत्रित कर रहे हैं पत्रकारों से बात करते हुए डब्ल्यूएचओ चीफ ने कहा की हम पर विश्वास कीजिए सबसे खराब समय अभी आने वाला है. हमें इस आपदा को रोकना होगा. बहुत सारे लोग अब तक नहीं समझ सकें हैं. हालांकि इस स्थिति के पैदा होने के क्या कारण होंगे इस पर डब्ल्यूएचओ चीफ ने कोई राय नहीं रखी. डब्ल्यूएचओ की गाइड लाइन के अनुसार लॉक डाउन में लोगों को ऑनलाइन एक्सरसाइज क्लासेज अटेंड करना चाहिए. एक्सरसाइज करनी चाहिए और घर पर स्किपिंग जरूर करने की सलाह डब्ल्यूएचओ ने दी है.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:



Add Comment