COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

हैल्दी लाइफ

दूध पीने के शौकीन हैं तो पढ़ लीजिए यह खबर, जानिए क्या होता है प्रभाव

आप दूध पीने के शौकीन है तो यह खबर आपके काम की है.इस खबर से आपको यह पता चल जाएगा कि दूध किसको पीना चाहिए और किसको नहीं पीना चाहिए? दूध को पीने का क्या तरीका होना चाहिए और क्या नहीं होना चाहिए? दूध पीने के फायदे हैं तो नुकसान भी हैं. दूध पीने के फायदे आप जानते ही हैं आज हम आपको इसके सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं. ऐसा नहीं है कि दूध हमेशा नुकसानदायक ही होता है लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता और कभी-कभी तो बात जान पर बन आती है.
दूध में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह भोजन का अहम हिस्सा माना जाता है. अगर पौष्टिक तत्वों की बात की जाए तो इसमें प्रोटीन, विटामिन ए, बी 1, बी 2, बी 12, और विटामिन डी, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है.जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं.
मांसाहारी भोजन करने वालों के दूध की इतनी आवश्यकता नहीं होती क्योंकि उनकी आवश्यकता की पूर्ति के लिए जरूरी प्रोटीन मीट मछली अंडे से ही मिल जाता है लेकिन शाकाहारी लोगों के लिए दूध सबसे लाभदायक प्रोटीन का स्रोत है. दूध में प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट तथा सभी तरह के विटामिन भी पाए जाते हैं.
जैसा कि हमने शीर्षक में दूध के फायदे के साथ-साथ नुकसान का भी जिक्र किया है ऐसे में हम दूध से होने वाले नुकसान और किन व्यक्तियों के लिए दूध ठीक नहीं है इसकी चर्चा करेंगे. इसके लिए हमने द कंपलीट बुक ऑफ आयुर्वेदिक होम रेमेडीज के स्रोत को आधार बनाया है.

खटास और दूध का प्रयोग एक साथ न करें

दूध को किसी भी खट्टे वस्तु के साथ इस्तेमाल नहीं करना चाहिए मसलन दूध को खट्टे फल के साथ सेवन नहीं करना चाहिए. फलों में आम, खरबूजे भी शामिल हैं, इन फलों को दूध के अलावा दही के साथ भी नहीं खाना चाहिए यह हानिकारक होता है.

दूध में मिठास के लिए चीनी से बचें

चीनी दूध के लिए ठीक नहीं होती है दूध में मिठास बढ़ाने के लिए शहद, मिश्री,मुनक्का आदि मिलाकर पी सकते हैं क्योंकि क्योंकि चीनी से कैलशियम नष्ट हो जाता है.

दूध से इन लोगों को बचना चाहिए

साइनस, सर्दी, खांसी, एलर्जी, पित्ती जैसे मरीज को तो भूल के भी दूध को केले के साथ घोल कर या मिल्कशेक बनाकर नहीं पीना चाहिए.

स्वप्नदोष की समस्या से ग्रसित व्यक्ति को

यदि किसी को स्वप्नदोष की समस्या है तो उनको गरम दूध रात को लेने से बचना चाहिए. माने ठंडा दूध लें तो कोई समस्या नहीं है क्योंकि गर्म दूध से रात को स्वप्नदोष का खतरा हो सकता है.

एसिडीटी की समस्या है तो दूध से बचें

जिस व्यक्ति को गैस्ट्रिक या एसिडिटी की समस्या रहती हो उनके लिए दूध नुकसानदायक हो सकता है. हल्दी वाले दूध से एसिडिटी और बढ़ने की संभावना होती है. जिन्हें पित्ताशय की समस्या है वे भूल के भी हल्दी वाला दूध न पिएं क्योंकि पीना इससे स्टोन बढ़ सकता है.

फ्लू या कोल्ड वाले मरीज दूध से करें परहेज

यदि फ्लू या कोल्ड की समस्या है, तो भूल के भी ठंडा दूध न पिएं क्योंकि यह आपकी इस बीमारी को और बढ़ा सकती है.

सर्जरी के दौरान दूध को करें न

सर्जरी के दौरान हल्दी वाला दूध आपके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है. इसे पीने से आपको ब्लीडिंग हो सकती है. विशेषज्ञों की मानें तो इससे खून पतला हो जाता है ब्लड सर्कुलेशन के लिए तो सही है मगर प्रेग्नेंसी या किसी भी सर्जरी के दौरान पीना घातक हो सकता है.

अगर है लिवर की समस्या तो न पिएं ऐसा दूध

लिवर की समस्या से ग्रसित व्यक्ति को भी दूध न पीने की सलाह दी जाती है.

लो ब्लड प्रैशर और डायबिटीज के मरीज के लिए खतरनाक

ब्लड प्रैशर के मरीज हैं या डायबिटीज़ के तो इसका सेवन आपके ब्लड प्रेशर को और लो कर सकता है. वहीं, दूध शुगर को रेग्युलेट करके डायबिटीज़ का खतरा और बढ़ा सकता है.
यह महत्वपूर्ण जानकारी आपको कैसी लगी हमसे साझा कीजिए उचित समझें तो शेयर कीजिए.