सहारनपुर. नगर की दशा और दिशा बदलने के लिए नगर निगम ने कई क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. सड़कों के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के लिए कहीं रिक्शा स्टैंड तो कहीं शौचालय को तुड़वा दिया.
निगम ने बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ा और चकराता रोड पर विजय टॉकीज के पास बने रिक्शा स्टैंड और नवाबगंज के पास बने एक शौचालय को धराशाई कर दिया. अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जानकारी देते हुए मेयर संजीव वालिया ने बताया कि यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए अभियान की बहुत जरूरत है आज गुरुवार को इस्लामिया कॉलेज रोड पर अभियान चलाया जाएगा. इस्लामिया रोड पर अभियान स्थगित करने के लिए सांसद ने के लिए कहा था.
बुधवार को निगम के अभियान में प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल बीएस नेगी की टीम के साथ पार्षद टिंकू अरोड़ा, पार्षद नदीम के अलावा स्थानीय पुलिस मौजूद रही.
यहां यह जानना जरूरी है कि दिल्ली रोड की तर्ज पर ही बेहट रोड का भी चौड़ीकरण और सौन्दर्यकरण किए जाने की योजना है. इस योजना के तहत दोनों और नालों का निर्माण कराया जा रहा है. मेयर नगर वासियों से सहयोग करने की अपील की है.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:

Add Comment