COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

एक्सक्लूसिव

लॉक डाउन में इस जिले की पुलिस ने कमाए दो करोड़ से भी अधिक,जानिए कैसे

सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 69 दिनों का कम्प्लीट क्लॉक डाउन चला. उसके बाद लॉक डाउन को 30 जून तक बढ़ा दिया गया. लेकिन इसे नाम अनलॉक 1 दिया गया. मने धीरे धीरे देश खुलने की दिशा में है. कई क्षेत्रों में छूट के साथ ढील दी गई. लॉक डाउन के दौरान आयकर विभाग से लेकर राजस्व विभाग तक सभी सरकारी खजाने को भरने वाले संसाधन बंद थे लेकिन पुलिस विभाग सरकार का खजाना भरने में पीछे नहीं है. लॉक डाउन में सहारनपुर पुलिस का खजाना खूब भरा है. 85 दिन के लॉक डाउन ने सहारनपुर पुलिस को करोड़पति बना दिया है.
लॉक डाउन का चौथा चरण रविवार को पूरा हो गया. पांचवा चरण चल रहा है. इस दौरान पुलिस ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने के मामले में कार्रवाई कर 2 करोड 4 लाख 11 हजार 500 रुपये का अर्थदंड वसूल किया. 1105 केस दर्ज कर करीब 5921 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी.
सहारनपुर पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक 85 दिन में 87928 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 21094 वाहनों का चालान किया गया और 1654 वाहनों को जब्त किया गया.

23 मार्च से 16 जून तक की कार्रवाई


कार्रवाई- 5921

एफ आई आर- 1105

वाहन जप्त- 1654

जुर्माना-20411500

चालान- 21094