सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. जनपद में कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों से चिंतित जिलाधिकारी ने लोगों से अपने रिश्तेदारों परिवार के लोगों को जनपद में ना बुलाने की अपील की है.
मीडिया के माध्यम से जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जनपद वासियों से अपील की और कहा कि बाहर से आए लोग जनपद में संक्रमण को फैला रहे हैं. गांव में शहर में बाहर से आए लोगों के कारण संक्रमण बढ़ा है. उन्होंने अपील की और कहा कि जनपद वासी अपने रिश्तेदारों और परिवार के लोगों से जहां हैं वहीं रहने की अपील करें. किसी को भी जनपद में ना बुलाएं, इससे न केवल उनको नुकसान हो सकता है बल्कि संक्रमण का खतरा भी बढ़ जा रहा है. उन्होंने लोगों से कहा कि अपने परिवारिक रिश्तेदारों को परिवार के लोगों को जहां है वहीं रहकर इलाज कराने की सलाह दें.
जनपद में वर्तमान में 305 कोरोना संक्रमण के केस हैं जिसमें से 51 मामले एक्टिव हैं वहीं 254 लोग स्वस्थ होकर अपने घर पर है.

Add Comment