लखनऊ/ सहारनपुर. देर रात प्रदेश सरकार ने 14 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया. सहारनपुर के कप्तान दिनेश कुमार पी को कानपुर नगर का एसएसपी बनाया गया है जबकि शाहजहांपुर के एसपी इस चनप्पा को सहारनपुर भेजा गया है.
प्रदेश सरकार की तबादला एक्सप्रेस में प्रदेश के 14 अधिकारियों को सफर करना पड़ा. सहारनपुर के लोकप्रिय एसएसपी को इसी पद पर कानपुर नगर भेजा गया जबकि शाहजहांपुर के एसपी एस चनप्पा को सहारनपुर की कमान सौंपी गई है.
कानपुर के डीआईजी अनंत देव को एसटीएफ लखनऊ का डीआईजी बनाया गया है. मुख्यालय पुलिस महानिदेशक पुलिस अधीक्षक अपराध के पद पर तैनात एस आनंद को शाहजहांपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया जबकि एटीएस के लखनऊ के पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह को सीतापुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.
पुलिस अधीक्षक सीतापुर के पद पर तैनात एलआर कुमार का प्रमोशन होने के बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ भेजा गया है. उन्नाव के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर को हाथरस और हाथरस के पुलिस अधीक्षक गौरव बंसवाल को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक में पुलिस अधीक्षक अपराध के पद पर स्थानांतरित किया गया. एसएसपी प्रयागराज सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को प्रतीक्षा में रखा गया है जबकि पीलीभीत के एसपी अभिषेक दीक्षित को प्रयागराज का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.
पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम लखनऊ रोहन पी कनय को उन्नाव का पुलिस अधीक्षक, सीबी सीआईडी के पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, पुलिस महानिदेशक कार्यालय पर तैनात पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक बागपत और पुलिस अधीक्षक के पद पर बागपत में सेवाएं दे रहे प्रताप गोपेंद्र यादव को पुलिस महानिदेशक कार्यालय लखनऊ में एसपी पद पर तैनात किया गया है.
महज 2 दिन में ही प्रदेश सरकार की दूसरी बार तबादला एक्सप्रेस चली 2 दिन पहले ही सहारनपुर के लोकप्रिय एसपी देहात विद्यासागर मिश्र का तबादला इसी पद पर मुरादाबाद में हुआ जबकि लंबे समय से सहारनपुर में सीओ सेकंड के पद पर सेवाएं देने वाले मुकेश मिश्र को एसपी के पद पर स्थानांतरित किया गया.
कल सोमवार की शाम कप्तान दिनेश कुमार पी ने दोनों अधिकारियों का विदाई समारोह किया था.






Add Comment