COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

Covid-19 update: जिले में फूटा कोरोना बम, रिकॉर्ड 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, संख्या पहुंची 305, जानिए अपडेट

सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. कोरोना के संक्रमण से धीरे-धीरे पार पा रहे सहारनपुर को बुधवार को बड़ा झटका लगा है. जिले में पिछले 24 घंटे में 19 लोगों की रिपोर्ट कोरोनावायरस पॉजिटिव आई है. रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया.
प्रवासी लोग जनपद के लिए लगातार चुनौती साबित हो रहे हैं. अपने घरों को लौटे हुए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में दिल्ली नोएडा से आए 19 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है.
इन 19 लोगों में एलआईयू विभाग में तैनात एक सिपाही भी है जिसके बाद पुलिस लाइन में भी बेचैनी है. एक साथ 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासन हैरान है.
वहीं जिले में अब कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 305 हो गई जिनमें 254 लोगों ने इस महामारी को मात दी है और स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि 51 लोग कोरोना से लड़ रहे हैं. अगर हॉटस्पॉट की बात की जाए तो यह संख्या आज की स्थिति में 11 पहुंच गई है.