कोरोना के भारत मे आने के बाद सबसे पहले नारेबाजी करने वाले मंत्री जी आपको याद हैं न. वही ‘गो कोरोना, गो’ वाले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले. उन्होंने इधर कोरोना को वापस जाने का नारा दिया उधर उस नारे पर रिमिक्स भी बन गया.
अठावले हमेशा अपनी तुकबंदी से चर्चा में आ जाते हैं. अब जब भारत और चीन में संघर्ष शुरू हुआ है तब उनका फिर से बयान आया है. उन्होंने ऐसे रेस्टोरेंट और खाने की जगहों पर जहां चाइनीज़ फ़ूड मिलता हो उस पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. केंद्रीय मंत्री ने देश के लोगों से चाइनीज़ फ़ूड के बहिष्कार की अपील भी की है.
उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि ‘चाइना धोखेबाज देश है. चाइना को सबक सिखाने के लिए एक दिन आर-पार की लड़ाई चाइना के साथ लडनी चाहिए’. एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ‘चाइना के प्रोडक्ट का इंपोर्ट ना करें, चाइना के माल का बहिष्कार करें, चीन से कोई भी सामग्री का आयात ना करें, चाइनीज फूड का भी बहिष्कार करें.

Add Comment