COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

हैल्दी लाइफ

Good News: Corona के लिए बनी दवा का भारत में इस्तेमाल की मिली मंजूरी, तेजी से ठीक हो रहे हैं गंभीर मरीज

कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई हुई है. दुनिया भर में इसको लेकर शोध किए जा रहे हैं. इसी बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर आई है, अमेरिकी कंपनी गिलियड साइंसेज की तैयार की हुई दवाई रेमड़ेसिविर को भारत में कोरोनावायरस के मरीजों पर इस्तेमाल की अनुमति मिल गई है.
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक वैश्विक क्लिनिकल ट्रायल में कोविड-19 से लड़ने में यह दवा कारगर साबित हुई है. इसी के चलते भारत की नियामक निकाय सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन रेमड़ेसिविर को देश में इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है. इस दवाई का प्रयोग गंभीर मरीजों पर किया जाएगा. अस्पताल में भर्ती मरीजों को 5 दिनों तक यह दवा दी जाएगी.
ग्लोबल सर्विसेज मुंबई की कंपनी क्लीनेरा को इस दवाई के आयात की घोषणा की है. दवा मरीज पर तकरीबन 5 दिन तक चलाने पर मरीज स्वस्थ होते हैं. लेकिन 10 दिन चलाने पर खतरा बढ़ जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक लगातार पांच दिन तक दवा को खाने से करीब 65 फ़ीसदी मरीजों की हालत में 11 दिन सुधार देखा गया. डाक्टर की निगरानी में ही केवल अस्पताल में इस दवाई के उपयोग की अनुमति है.
जापान ने भी इस दवा के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. वहीं रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी देश की पहली कोविड-19 दवा को पंजीकृत कर दिया है. रूस में बनी दवा का नाम एविफैविर है. यह पहली ऐसी दवा है जो अस्थाई रूप से कोरोना वायरस से बचाव के लिए पंजीकृत की गई है.