नई दिल्ली. देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मैराथन बैठक शुरू की जो आज बुधवार को भी जारी रहेगी. पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद में लॉकडाउन लगाए जाने की संभावना पर आखिरकार विराम लगा दिया. पीएम मोदी ने स्पष्ट संकेत दिया कि देश में लॉकडाउन नहीं बढ़ाया जाएगा जबकि छूट का दायरा और बढ़ाया जायेगा.
देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए यह अटकलें लगाई जा रही थी लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा.
आज मंगलवार को मुख्यमंत्रियों से हुए संवाद में प्रधानमंत्री ने लोगों से मास्क पहनने का आग्रह किया. पीएम ने कहा
“हमें कोरोना से बचाव के लिए अभी बहुत सचेत रहना है. हमें अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए मास्क हमेशा लगाना चाहिए.साथ ही थोड़ी थोड़ी देर में 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धोना चाहिए. 2 गज की दूरी और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए.”
पीएम मोदी ने आगे कहा
“आज भारत दुनिया के उन देशों में अग्रणी है जहां कोरोना संक्रमित मरीजों का जीवन बच रहा है. भविष्य में जब कभी भारत की कोरोनावायरस लड़ाई का अध्ययन होगा तो यह दौर इसलिए भी याद किया जाएगा कि कैसे इस दौरान हमने साथ मिलकर काम किया.”
पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत में मृत्यु दर को कम बताते हुए कहा
“आज भारत में रिकवरी रेट 50% से ऊपर है आज भारत दुनिया के उन देशों में अग्रणी है जहां कोरोना संक्रमित मरीजों का जीवन बच रहा है.”
प्रधानमंत्री कोरोना के संक्रमण को रोकने की अपील करते हुए कहा
” इस बात का हमेशा ध्यान रखना है कि हम कोरोना को जितना रोक पाएंगे, उसका बढ़ना जितना रोक पाएंगे उतना ही हमारी अर्थव्यवस्था खुलेगी, हमारे दफ्तर खुलेंगे, मार्केट खुलेंगे, ट्रांसपोर्ट के साधन खुलेंगे और इतने ही रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे. किसान के उत्पाद की मार्केटिंग के क्षेत्र में हाल में जो रिफॉर्म्स किए गए हैं इससे भी किसानों को बहुत लाभ होगा. इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए नए विकल्प होंगे, उनकी आय बढ़ेगी और स्टोरेज के अभाव के कारण उनको जो नुकसान होता था उसे भी हम रोक पाएंगे.”
पीएम ने आगे कहा
“लोकल प्रोडक्ट के लिए जिस कलस्टर बेस्ड रणनीति की घोषणा की गई है उसका भी लाभ हर राज्य को होगा इसके लिए जरूरी है कि हम हर ब्लॉक, हर जिले में ऐसे प्रोडक्ट की पहचान करें जिनकी प्रोसेसिंग या मार्केटिंग करके एक बेहतर प्रोडक्ट हम देश और दुनिया के बाजार में उतार सकते हैं.”
अनलॉक 1 पर 21 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पीएम मोदी ने कहा
“अनलॉक 1 को 2 सप्ताह हो रहे हैं. इस दौरान जो अनुभव आए हैं उसकी समीक्षा उस पर चर्चा आगे करने के लिए बहुत उपयोगी हो सकती है. आज इस चर्चा में मुझे भी आपसे बहुत कुछ जानने का मौका मिलेगा, जमीनी स्तर पर वास्तविकता को समझने का अवसर मिलेगा. आज की चर्चा के निकले पॉइंट और आपके सुझाव देश को आगे की रणनीति निर्धारित करने में मदद करेंगे.”
देश में फिलहाल कोरोना संक्रमण के 343091 मामले हैं जिनमें से 1800 12 मरीज ठीक हो चुके है. देश में रिकवरी डेट 52.47% है जबकि 9900 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 10,000 से अधिक लोग ठीक हुए हैं.



Add Comment