न्यूज़

Viral: जब एक लड़के ने एक फोन कॉल से खाली करवा दी दिल्ली मेट्रो, जानिए क्या है मामला?


नई दिल्ली.सोशल मीडिया आज के समय में दुष्प्रचार या प्रचार का सबसे बड़ा साधन बन गया है. लोग वीडियो बनाते हैं और टिक टॉक जैसे प्लेटफार्म पर शेयर कर देते हैं. टिक टॉक से पब्लिसिटी को देखते हुए युवाओं में अब अच्छा खासा क्रेज हो गया है. रोज की तरह कल देर शाम से एक वीडियो वायरल हो रहा है. दिल्ली मेट्रो में सीट पाने के लिए एक लड़के ने सीट पाने के लिए ऐसा खेल खेला कि पूरी मेट्रो ट्रेन की खाली हो गई.
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का खौफ बना हुआ है.भारत में भी मरीज मिलने से इस खौफ में लोग रहने लगे हैं. लेकिन इसका लोग जमकर फायदा भी उठा रहे हैं. एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक लड़का सीट पाने के लिए फोन पर अपने किसी परिचित को कहता दिख रहा है कि वह चीन से आया है. इसके तुरंत बाद सीट खाली दिखती है. पूरी मेट्रो खाली नज़र आती है. पहली बार मे ये सही लगता है लेकिन यह फेक वीडियो है. बावजूद इसके टिक टॉक पर काफी वायरल हो रही है. इस वीडियो को टिक टॉक क्रिएटर कपिल कश्यप में शेयर किया है. कल देर शाम तक 3.8 मिलीयन व्यूज के साथ 98000 से ज्यादा लाइक और करीब 300 कमेंट आ चुके हैं.