स्पोर्ट्स खास

क्रिकेट -T20 WC : अपनी छोरियां किसी से कम हैं के,फाइनल में भी चलेगा अपना सिक्का, जान लीजिए

रविंद्र चौधरी

भारत की महिला क्रिकेट टीम हांलाकि बिना सेमीफाइनल में खेले फाइनल में पहुंच गई लेकिन ये तुक्के की बात नही है. भारत की टीम को अपनी मेहनत के कारण ये हक मिला है क्योंकि भारत ने अपने ग्रुप में हर टीम को हराया है जिसमे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीम भी शामिल हैं जबकि इंग्लैंड ग्रुप में साउथ अफ्रीका से हार गया था जो आज ऑस्ट्रलिया से हार गई. इससे पहले भारत इंग्लैंड को भी सीरीज मैच में हरा चुका है इसलिये कुदरत ने भी भारत के साथ वही इंसाफ किया जिसके हम हकदार थे.

अब मेलबोर्न मे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बराबर चांस है कोई किसी से कम नही है. हमारे पास भी शैफाली के अलावा भी अन्य स्मृति,हरमन प्रीत,जेमिमा और वेदा बहुत धाकड़ बल्लेबाज हैं इनमें से भी हर किसी का बल्ला किसी भी दिन कहर बरपा सकता है. समझ लीजिये शेफाली सहित 5 हार्ड हीटर भारतीय टीम में हैं. कप्तान हरमन प्रीत ने पिछले विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही तूफानी पारी खेली थी, उसी टूर्नामेंट में स्मृति ने भी गजब की पारियां खेली थी. उसके बाद भारतीय टीम में दीप्ति शर्मा, युवराज की तरह खूंटा गाड़ कर बैटिंग करने वाली और लाजवाब गेंदबाज भी है जो इस वक्त युवराज सिंह की तरह महिला क्रिकेट की सर्वश्रेष्ट आल राउंडर है. 50 विकेट उसके नाम हो चुके हैं. बोलिंग में भी शिखा पांडे, पूनम और राधा की तिकड़ी लाजवाब है. हमारी तानिया भाटिया भी इस वक्त विश्व की नम्बर वन विकेट कीपर बन चुकी है. इस टूर्नामेंट मे सबसे ज्यादा शिकार का रेकॉर्ड उसी के नाम है. तानिया जरूरत के वक्त बेहतर बल्लेबाज भी है. बाकि फिर भी क्रिकेट किस्मत का भी खेल है देखते हैं 8 मार्च को किस्मत किसका साथ देती है. ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले खेल हमारा भी कमजोर नही है.