हैल्दी लाइफ

खौफ के बीच अच्छी खबर सबसे बुरी बीमारी की वैक्सीन बनाने का चीन का दावा

नई दिल्ली. पूरी दुनिया में इस समय कोरोना वायरस का खौफ देखा जा सकता है. हर देश अपने अपने हिसाब से एतिहाद बरत रहा है. बचाव के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इस खौफ के बीच में चीन से अच्छी खबर आई है. वही चीन जहां से इस वायरस की शुरुआत हुई थी.
चीन ने दावा किया है कि उसने कोरोना वायरस से बचने के लिए वैक्सीन की खोज कर ली है. इस वैक्सीन को चीनी सेना की मेजर जनरल की टीम ने ईजाद करने का दावा किया. यहां यह भी जान लीजिए कि यह वही टीम है जिन्होंने कुछ साल पहले एस ए आर एस यानी सार्स और इबोला जैसे खतरनाक वायरस से बचने की वैक्सीन तैयार की थी. पिछले 1 महीने से बुहान में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की मेडिकल विशेषज्ञ शेन वेई के नेतृत्व में वैक्सीन बनाने का काम चल रहा था. इसकी जानकारी चाइना सेंट्रल टेलीविजन ने दी है जिसके अनुसार शेन की टीम ने कोरोना वायरस कि इस वैक्सीन को तैयार करने में सफलता हासिल कर ली. ऐसे में यह दुनिया भर के लिए एक अच्छी खबर हो सकती है.