सहारनपुर. समय के साथ साथ मानवीय संवेदना में भी परिवर्तन हुआ है जिसका जीता जागता उदाहरण सहारनपुर में देखने को मिला है. जनपद के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक को चचेरी बहन के प्रेमी के घर शिकायत करना भारी पड़ गया. युवक की जान चली गई.जब मामले का खुलासा हुआ तो सब दंग रह गये. दरअसल, गागलहेडी थाना क्षेत्र के हसनपुर भलस्वा निवासी लच्छू ने पुलिस को तहरीर देकर 7 फ़रवरी को अपने बेटे पप्पू के गुमशुदा होने की शिकायत की थी. लच्छू ने पुलिस को 26 वर्षीय बेटे अरुणा के रविदास मंदिर में सफाई के बाद से गायब हो जाने की बात बतायी.
लच्छू ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा की तलाशते समय उसको पता चला कि किसी व्यक्ति का शव रेलवे लाइन के पास पड़ा है. पहचान करने पर वह लच्छू का पुत्र पप्पू निकला. इस मामले को पुलिस ने मुकदमा संख्या 31/ 2020 धारा 302/ 201 भारतीय दंड विधान बनाम अज्ञात पंजीकृत कर लिया गया.
कप्तान दिनेश कुमार प्रभु ने मामले में सीधे दखल दिया और इसके लिए एसपी सिटी विनीत भटनागर व क्षेत्राधिकारी सदर चंद्रपाल शर्मा के नेतृत्व में मामले को उजागर करने की जिम्मेदारी सौंपी. उच्च अधिकारियों के सहयोग से थानाध्यक्ष गागलहेड़ी आदेश त्यागी ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर सोनू बाल्मीकि पुत्र गोवर्धन, विकास उर्फ गुल्ली पुत्र सतीश और आशु उर्फ बिनोला पुत्र रामपाल सभी निवासी ग्राम हसनपुर थाना गागलहेड़ी को दोपहर 3:30 बजे गिरफ्तार कर लिया. पुलिसिया अंदाज में पूछने पर अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उनकी निशानदेही पर जंगल ग्राम नन्हेड़ा गाजी रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों के पास से हत्या में प्रयुक्त पत्थर को बरामद किया गया. पुलिस ने आज प्रेस के सामने पूरा मामला खुलासा करते हुए अभियुक्तों को जेल भेज दिया.
क्या कुछ बताया कप्तान ने
एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि अभियुक्त सोहन ने स्वीकार किया है कि वह हसनपुर का रहने वाला है और स्टार पेपर मिल में सफाई कर्मचारी के पद पर पिछले चार-पांच साल से कार्य करता है. उसने स्वीकार किया है कि विकास और आशु उसके दोस्त हैं. आशु की गर्लफ्रेंड अरुण की चचेरी बहन है जिसने उसकी दोस्ती किसी लड़की से कराई थी. 2 वर्ष पुराने प्रेम संबंधों को अरुण बाधित कर रहा था और अरुण ने अभियुक्त के घर पर इस मामले की जानकारी दे दी थी.साथ ही सोहन ने यह भी स्वीकार किया कि अरुण ने 5 फरवरी को उसे देख लेने की धमकी दी थी. इसके बाद ही सोहन ने अपने दोनों दोस्तों विकास और आशु की मदद से शराब पिलाकर पहले अरुण को मदहोश कर दिया और उसके बाद से पत्थर से उसके सिर में जोरदार प्रहार किया. तीन चार बार प्रहार करने से अरुण की मौत हो गई. हत्या इतनी निर्मलता से की गई कि छटपटा ने पर विकास और आशु ने अरुण के हाथ पांव पकड़ लिए थे. इसके बाद तीनों ने अरुण की डेड बॉडी को घसीटते हुए रेलवे लाइन की दूसरी पटरी पर ले जाकर रख दिया. जिससे यह साबित हो सके कि अरुण ने आत्महत्या की है.
गिरफ्तार करने वाली टीम
1-आदेश त्यागी थानाध्यक्ष गागलहेड़ी,
2- उप निरीक्षक विजय सिंह 3-कांस्टेबल अनुज सिरोही 4-कांस्टेबल उत्तम राठी व 5-कॉन्स्टेबल तरुण शर्मा
शामिल रहे.

Add Comment