पानीपत/हरियाणा. कहते हैं चाहतों को सीमित रखना चाहिए क्योंकि असीमित चाहते आपसे अपराध कराती हैं. कई बार तो इन चाहतों के लिए बहुत बड़ी कुर्बानी देनी पड़ जाती है. हरियाणा के पानीपत जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया है.
पानीपत से बापौली कस्बे से सटे हुए राणा माजरा गांव में रहने वाले बिलाल की 4 साल पहले मेरठ जिले के हरा गांव की रहने वाली आसमीन के साथ शादी हुई थी. आसमीन की चाहतें बड़ी थी यही कारण था की शादी के बाद दोनों के बीच में अक्सर विवाद रहने लगा. आसमीन ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा भी दर्ज करा दिया था. नतीजा यह हुआ कि दोनों अलग-अलग रहने लगे. आसमीन और बिलाल की दो बेटियां थी जिसमें बड़ी बेटी 3 वर्षीय सुनैना अपने नानी के पास रहती थी. वहीं 5 महीने की अक्सा को लेकर मां आसमीन अलग रहने लग गई थी.
समय बीता और बिलाल आसमीन में समझौता हो गया. दोनों साथ रहने लगे. आसमीन की मां संजीदा भी अपनी बेटी से मिलने पानीपत आई हुई थी. इसी दौरान अश्विन ने बिलाल से एक स्मार्टफोन दिलाने की बात कही जिस पर बिलाल ने अपनी मजबूरी बताते हुए कहा कि अभी उसकी गुंजाइश नहीं है, जब होगी तब खरीद कर दे देगा. इसी बात पर बिलाल और आसमीन में झगड़ा बढ़ गया. झगड़े के दौरान अक्शा अपनी नानी की गोद में थी. झगड़े से नानी संजीदा इतना बौखलाई कि उसने अक्शा को गोद से दूर फेंक दिया. मुंह के बल गिरने के कारण 5 महीने की अक्शा ने तड़प कर दम तोड़ दिया. अब तीनों पछता रहे हैं लेकिन अक्शा अब वापस नहीं आएगी.

Add Comment