एक्सक्लूसिव

फर्जी था दारुल उलूम देवबंद का फतवा, प्रबंधक की रिपोर्ट के बाद पुलिस करेगी वायरल मैन की…

देवबंद/उत्तर प्रदेश. विश्व प्रसिद्ध दारुल उलूम के नाम पर सोशल मीडिया पर वायरल एक फतवे को लेकर संस्थान ने एक युवक पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. संस्थान के प्रबंधक मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने संस्थान के नाम पर जारी फ़तवे को फर्जी करार दिया है.उन्होंने बड़ी मजबूती से अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि विभाग ने कोई फतवा जारी नहीं किया. फतवे की भाषा विवादित और धार्मिक भावना भड़काने वाली है. प्रबंधक ने आगे कहा कि जैसे ही इसकी जानकारी हुई उन्होंने तुरंत फतवे का खंडन किया.उन्होंने यह भी कहा है कि फतवा जारी करने वाले उस्ताद के नाम का कोई भी व्यक्ति दारुल उलूम से संबंधित नहीं है. बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फतवा जारी करने वाले युवक की तलाश में अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है.( साभार, भास्कर)