COVID-19 Live Update

Last update on:
Global Total
Cases

Deaths

Recovered

Active

Total in India
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

जरूरी ख़बर: सुबह 6 बजे से 9 बजे तक अनावश्यक घूमने वालों से जिलाधिकारी नाराज, बोले होगी कार्रवाई, दिए कई आदेश, जान लीजिए

सहारनपुर. लॉक डाउन में अनावश्यक रूप से सड़कों पर आ रहे लोगों से जिलाधिकारी नाराज हैं साथ ही घरों में काम करने वाली महिलाओं के आने-जाने पर भी उन्होंने अपनी नाखुशी व्यक्त की है.
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा है कि प्रायः देखा जा रहा है कि वर्तमान में कोविड-19 के नियन्त्रण किये जाने हेतु जनपद में टोटल लाॅकडाउन घोषित होने के उपरान्त भी घरों में काम करने वाली महिलाओं (उंपके) द्वारा घरो का कार्य यथावत किया जा रहा है, जिसके कारण उनका अपने घर से अन्य घरो पर आना जाना बना हुआ है, जिससे टोटल लाॅकडाउन का उद्देश्य निष्फल हो रहा है.
उन्होंने सभी जनपदवासियों से अपील की और कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से यह अत्यावश्यक है कि इन महिलाओं को घरो पर कार्य करने हेतु प्रतिबन्धित किया जाए. उन्होंने कहा कि, “यह भी संज्ञान में आया है कि जनसामान्य प्रातः 6.00 बजे से 9.00 बजे के मध्य अनावश्यक रूप से आवागमन कर रहे है”.
उन्होंने इसे गंभीर मानते हुए जनपदवासियों से अपील की कि प्रातः 6.00 बजे से 9.00 बजे की अवधि में भी अनावश्यक रूप से घरो के बाहर न निकले अन्यथा की स्थिति में उनके विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाई जायेगी. यह आपके परिवार एवं जनसामान्य के हित में है.