सहारनपुर. हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश से अपने घर की ओर जा रहे प्रवासी मजदूरों ने रविवार सुबह जमकर हंगामा काटा. सभी प्रवासी मजदूर घर भेजने की मांग कर रहे हैं.
आज सुबह हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर राधा स्वामी शेल्टर होम से बाहर निकल आए और सड़क पर हंगामा काटने लगे. श्रमिक अपने घर जाने की जिद पर अड़े थे. मामले की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. प्रशासन श्रमिकों को बसों और ट्रेनों के माध्यम से उनके गृह जनपद भेजने की कोशिशों में लगा हुआ है. अब से पहले तकरीबन ढाई हजार के करीब प्रवासी मजदूरों को भेजा जा चुका है.
लेकिन आज शेष प्रवासी मजदूरों का सब्र जवाब दे गया और बड़ी संख्या में मजदूर सड़क पर आ गए. मजदूरों के हंगामे की सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर दिनेश कुमार पी मज़दूरों को समझाने की कोशिशें कर रहे हैं. लेकिन मज़दूर घर भेजने की मांग पर अड़े हुए हैं. मंडलायुक्त संजय कुमार और डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं. खबर लिखे जाने तक प्रवासी मजदूरों ने अंबाला रोड हाईवे पर जाम लगा रखा है.
गौरतलब है कि जिला प्रशासन हरियाणा, पंजाब और हिमाचल की ओर से आने वाले प्रवासी मजदूरों को सहारनपुर राधास्वामी शेल्टर होम में रोक रहा है जहां उनकी देखभाल की जा रही है.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:









Add Comment