नई दिल्ली. लॉक डाउन का चौथा चरण सोमवार से शुरू हो गया. अब यह 31 मई तक चलेगा. लॉक डाउन के चौथे चरण में केंद्र सरकार ने पिछले तीन चरणों के मुकाबले ज्यादा छूट दी है.
अभी भी लोगों के दूसरे जनपदों में राज्यों में फंसे होने की सूचनाएं मिलने के बाद सरकार ने नई व्यवस्था जारी की है. अब इसके लिए भारत सरकार ने एक नई वेबसाइट बनाई है जिसके तहत अलग-अलग राज्यों में यात्रा करने के लिए आप अप्लाई कर सकते हैं जिसके बाद आपको ई पास उपलब्ध करा दिया जाएगा.
क्या है वेबसाइट
अब आपको गैर राज्य में जाने के लिए ईपास की जरूरत पड़ेगी. नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर ने वेब पेज http://serviceonline.gov.in/epass/ .तैयार किया है. साइट के जरिए 17 राज्यों के पास के लिए अप्लाई किया जा सकता है.
इनको मिलेगा पास
वेबसाइट से जरूरी कैटेगरी के पास ही जारी किए जा रहे हैं. इसके तहत स्टूडेंट्स, जरूरी सर्विसेज प्रोवाइडर, पर्यटक यात्री, इमरजेंसी, मेडिकल, ट्रेवल और शादी जैसी जरूरी सेवाओं के लिए ही इस साइट का उपयोग किया जा सकेगा.
ऐसे जारी होगा पास
वेबसाइट पर निर्देश के मुताबिक कोई भी व्यक्ति या ग्रुप इन कैटेगरी के तहत पास के लिए अप्लाई कर सकता है. इसके लिए संबंधित व्यक्ति को सरकार को कुछ जानकारियां देनी होंगी. ईपास अप्लाई करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने सभी डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी पहले से ही अपने पास रखें इसके अलावा एक चालू मोबाइल भी आपके पास होना चाहिए जिस पर ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए कोड भेजा जाएगा. अप्लाई करने के बाद आपके मोबाइल पर एक कोड आएगा यह तत्काल नहीं होगा इस कोड को आप अपने स्टेटस को ट्रैक करने के लिए अपने पास सुरक्षित रख लीजिए. जैसे ही आपका पास जारी हो जाता है आवेदक को उसकी हार्ड कॉपी या सॉफ्ट कॉपी अपने पास रखनी होगी जो मांगने पर सुरक्षाकर्मियों को दिखानी होगी.






Add Comment