COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

न्यूज़

बिटिया को निःशुल्क शिक्षा दिलवानी है, तो अपनाइए इस तरीके को

नकुड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 6,7 8 की बालिकाओं के लिए निशुल्क शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास का सुनहरा अवसर है, प्रवेश की इच्छुक बालिकाएं विद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कराकर अवसर का लाभ उठा सकती हैं

राजन शर्मा

नकुड़/ सहारनपुर/ नगर में बस स्टैंड के समीप स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पिछले कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में शानदार काम करते हुए कक्षा 6 7 एवं 8 की बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा देने का कार्य कर रहा है। यह विधालय एक आवासीय विद्यालय हैं जहां पर सरकार द्वारा शिक्षा प्राप्त कर रही बालिका हो हर तरह की सुविधा निशुल्क दी जाती है। साथ ही बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का भी पूरा-पूरा ध्यान रखा जाता है जिसके लिए उन्हें पौष्टिक भोजन देने के साथ ही अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाएं जैसे खेल-कूद विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं शैक्षिक भ्रमण आदि का भी पूरा-पूरा ध्यान रखा जाता है। इतना ही नहीं विद्यालय में प्रवेश लेने वाली प्रत्येक छात्रा को सरकार द्वारा ₹100 प्रति माह स्टाइपेंड के रूप में दिए जाते हैं तथा बालिकाओं को आधुनिक उपकरणों से शिक्षा देने के लिए नवाचार का प्रयोग भी किया जाता है जिसके लिए विद्यालय में ऑनलाइन क्लासेस के साथ ही स्मार्ट क्लासेस का भी प्रबंध किया गया है बालिकाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिताएं खेलकूद प्रतियोगिताएं आदि का समय-समय पर आयोजन किया जाता है विद्यालय की वार्डन आशारंजन सैनी ने बताया बालिकाओं के संपूर्ण विकास के लिए विद्यालय का कुशल एवं प्रशिक्षित स्टाफ अपने अपने स्तर से पूरी मेहनत करता है ताकि बालिकाओं के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म तैयार किया जा सके ,उनका कहना है कि विद्यालय का समस्त स्टाफ बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने बताया कि नए सत्र में प्रवेश लेने के लिए विद्यालय द्वारा एक वेबसाइट

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeS6M49nLBM-x-8_b_jeO3YTR5EN6P82JqH1NAoPm__RSmYYQ/viewform?usp=sf_link

जारी की गई है जिस पर कक्षा 6 7 व 8 में प्रवेश लेने वाली इच्छुक बालिकाएं अपना पंजीकरण करा सकती हैं साथ ही पोस्टर में दिए गए नंबरों पर बालिका या अभिभावक संपर्क कर सकते हैं.