सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. कोरोनावायरस काल में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के लोग लॉक डाउन के नियमों के उल्लंघन करने में आगे रहे हैं. लगभग पूरे उत्तराखंड के बराबर चल रहे सहारनपुर के लोग बेशर्मी में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं. सहारनपुर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और उसके आंकड़े इसी और इशारे कर रहे हैं.
सहारनपुर पुलिस ने 23 मार्च से लेकर 18 मई तक वाहन चेकिंग और चालानी कार्रवाई करते हुए लगभग एक करोड़ 63 लाख रुपए से भी अधिक का समन शुल्क वसूल कर लिया है.
सहारनपुर पुलिस के अनुसार नोबेल कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम के लिए 23 मार्च से लॉक डाउन के आह्वान पर आज सोमवार 18 मई तक जनपद सहारनपुर में लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जनपद में 56987 वाहन चेक कर 17108 वाहनों का चालान किया और 1559 वाहन सीज कर 16425800 रुपए का समन शुल्क वसूल किया.

जनपद पुलिस ने 151/107/116 सीआरपीसी में 5042 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए धारा 188 भारतीय दंड विधान के अंतर्गत 964 अभियोग पंजीकृत किए और 5205 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की. सहारनपुर पुलिस द्वारा लॉक डाउन में अब तक यह बड़ी कार्रवाई की गई है.
लॉक डाउन के दौरान सहारनपुर पुलिस ने जहां प्रभावित किया है वहीं चेतावनी के बाद भी उल्लंघन करने की प्रवृत्ति वाले लोगों ने शर्मिंदगी का अहसास भी कराया है. पुलिस की उपलब्धि पर गर्व किया जाता है लेकिन कुछ लोगों की बेवकूफी से शर्मिंदा भी होना पड़ता है.





Add Comment