New Delhi. कोरोना वायरस के चलते देश बंद कर दिया गया है. ऐसे में शिक्षण संस्थानों समेत तमाम प्रतिष्ठानों को बंद रखा गया है. क्लासें बंद हैं, स्कूलों पर ताले लटके हुए हैं. प्रभाव इतना कि एग्जाम तक सरकार को कैंसिल करना पड़ा और एवरेज मार्क्स के आधार पर बच्चों को उत्तीर्ण कर दिया गया. अब सरकार ने बच्चों की शिक्षा प्रभावित ना हो इसके लिए ठोस रणनीति बनाई है. इस नीति के तहत सरकार ने आर्थिक पैकेज का ऐलान भी कर दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक पैकेज के पांचवी की घोषणा करते हुए योजना शुरू की जिसका नाम पीएम ई विद्या योजना रखा गया.
क्या होगा खास
वित्त मंत्री ने ऑनलाइन लर्निंग के दिशा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि बच्चों की शिक्षा प्रभावित ना हो इसके लिए ‘पीएम ई विद्या योजना’ आरंभ की गई है. इसके तहत पहली क्लास से लेकर 12वीं क्लास तक के बच्चों के लिए अलग-अलग टीवी चैनल लॉन्च किए जाएंगे. कहने का मतलब है कि हर क्लास के लिए अलग चैनल होगा. इन चैनलों के जरिए बच्चे अपनी पढ़ाई को सुचारू रख पाएंगे. उन्होंने सरकार की इस योजना को छात्र हितों में मील का पत्थर बताया.
कहां मिलेंगे चैनल
सभी चैनल स्वयंप्रभा डीटीएच में पहले से मौजूद 32 चैनलों में से ही 12 चैनल उपलब्ध करवाए जाएंगे. कई चैनल यूजीसी, एनआईओएस, इग्नू जैसे संस्थान को पहले से ही आवंटित किए गए हैं. मानव संसाधन मंत्रालय ने एनसीईआरटी से पाठ्यक्रम तैयार करने को कहा है. मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जानकारी दी है कि सारे पाठ्यक्रम कंटेंट वीडियो बेस्ट होंगे. इन चैनलों में लाइव क्लास भी आयोजित की जाएगी. जल्द ही इन क्लासेस का टाइमटेबल भी जारी किया जाएगा.
मंत्रालय के मुताबिक बच्चे ऑनलाइन ही शिक्षकों से संवाद स्थापित कर अपनी पाठ्यक्रम में उपजे प्रश्नों का समाधान पा सकते हैं. केंद्र सरकार इस विषय पर राज्यों से भी सहायता लेने पर विचार कर रहा है. सरकार ने राज्यों से अनुरोध किया है कि वह कम से कम 4 घंटे का कंटेंट दें ताकि इसको चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जा सके.
देहात क्षेत्रों में ऐसे मिलेगी शिक्षा
ऑनलाइन शिक्षा के दौर में इंटरनेट बड़ी समस्या है. वित्त मंत्री ने अपने भाषण के दौरान इस समस्या का हल भी तुरंत कर दिया. उन्होंने कहा कि जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है वह स्वयंप्रभा डीटीएच सेवा के जरिए पढ़ सकते हैं. उन्होंने बताया कि इसी वजह से इसमें अलग-अलग क्लासेस के लिए 12 नए चैनल जोड़े गए हैं.
सरकार की मनो दर्पण योजना
लोक डाउन में सरकार ने बच्चों के मेंटल हेल्थ यानी मानसिक स्थिति को देखते हुए मनो दर्पण योजना शुरू की है. बच्चों को तनाव और अवसाद से बचाने के लिए चैनल सरकार लाने जा रही है. मनो दर्पण कार्यक्रम के तहत नेत्रहीन और दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष कंटेंट लाने की प्लानिंग सरकार ने की है. इसके तहत योगा मेडिटेशन शारीरिक गतिविधियों के जरिए फिट रहने का तरीका भी बच्चों को सिखाया जाएगा.
निश्चित तौर पर सरकार की इस योजना के बाद बच्चों को शैक्षिक और मानसिक रूप से सहायता मिलेगी लॉक डाउन में अवसाद से बाहर आने की राह नजर आएगी.




Add Comment