Saharanpur/ up. कोरोना वायरस महामारी के चलते देश में एक जगह पर लोगों के जमा होने पर रोक लगाई गई है. सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए सरकार द्वारा लगातार अपील की जा रही है बावजूद इसके कुछ लोग सोशल डिस्टेंसिंग को मजाक बना रहे हैं. ऐसा ही एक मामला सहारनपुर के बेहट थाना क्षेत्र से प्रकाश में आया है जहां एक कांग्रेस नेता ने अपने फार्म हाउस पर रोजा इफ्तार पार्टी दी. इतना ही नहीं पार्टी देने के बाद से फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गयी. पुलिस ने कांग्रेस नेता समेत 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है.
थाना क्षेत्र के एक कांग्रेसी नेता ने अपने फार्म हाउस पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया. एक ही जगह पर कई लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की. सोशल मीडिया पर फोटो के वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई. पुलिस ने तत्काल कांग्रेस के नेता बॉबी कर्णवाल समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. 10 लोगों में एक स्थानीय पार्षद और दो स्थानीय पार्षद पति भी बताए जा रहे हैं.(source: पत्रिका)
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:





Add Comment