वायुमंडल हुआ इतना साफ कि सहारनपुर से ही साफ दिखी गंगोत्री की बर्फ से ढकी पहाडियां
गौरव सिंघल
सहारनपुर । वायु मंडल प्रदूषण मुक्त होने के कारण पूरी तरह से साफ हो गया हे। रविवार दोपहर करीब दो बजे भारी बारिश के बाद जब बादल छठे तो सहारनपुर नगर से दुष्यंत कुमार ने अपने आवास की छत से अपने कैमरे से जो तस्वीरें ली उनमें 200 किमी दूर स्थित गंगोत्री की बर्फ से ढकी पहाडियां बिल्कुल स्पष्ट नजर आई।
दुष्यंत कुमार ने 29 अप्रैल को भी सहारनपुर शहर से ही गंगोत्री की पहाडियो के चित्र लिए थे। 12 दिन बाद आज लिए गए उनके चित्र और स्पष्ट आए है। जिससे पता चलता है कि हमारा वायु मंडल प्रदूषण मुक्त हो गया है। इसका श्रेय पूर्णबंदी को है। कोरोना संक्रमण की भयावता के चलते 22 मार्च से पूर्णबंदी है और इक्का-दुक्का वाहन ही सडको पर चलते दिखते है। जहरीला धुंआ उगलने वाली फैक्ट्रियां और ईंट-भट्टे बंद पडे है। दुष्यंत कुमार ने आज लिए गए अपने चित्रों को मीडिया के लिए जारी किया है। दुष्यंत कुमार पर्यावरण प्रेमी है और शोकियां फोटोग्राफर भी है।

वही दूसरी ओर रविवार दोपहर ढाई बजे डॉक्टर विवेक बनर्जी ने अपने कैमरे से सहारनपुर से फोटो ली तो यमनौत्री के बर्फीले पहाड़ों के साफ़ दर्शन हुए है ।










Add Comment