कानपुर/कन्नौज. लॉक डाउन में देश के कोने कोने से अलग-अलग तस्वीरें सामने आ रही हैं. अलग-अलग मामले सामने आ रहे हैं. हैरानी से भर देने वाला नया मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से आया है जहां एक 19 वर्षीय लड़की ने लॉक डाउन बढ़ने पर 80 किलोमीटर पैदल चलकर लड़के के घर पहुंच शादी रचाई.
दरअसल, सारा मामला कानपुर से कन्नौज के बीच का है. कानपुर देहात जिले में डेरा मंगलपुर ब्लॉक के लक्ष्मण तिलक गांव की गोल्डी का लॉक डाउन का चौथा सत्र शुरू होने पर सब्र जवाब दे गया और वह 80 किलोमीटर दूर कन्नौज पैदल ही होने वाले दूल्हे के घर पहुंच गई.
गोल्डी का विवाह कन्नौज जिले के तालग्राम के वैसापुर गांव के वीरेंद्र कुमार राठौर उर्फ वीरू से तय हुआ था. 4 मई को दोनों परिणय सूत्र में बंधने का दिन था लेकिन लॉक डाउन की अवधि बढ़ गई जिसके चलते विवाह स्थगित हुआ. गोल्डी को उम्मीद थी कि 17 मई को लॉक डाउन खुल जाएगा लेकिन लॉक डाउन का चौथा सत्र शुरू हो गया जिसके चलते गोल्डी का सब्र जवाब दे गया और वह पैदल ही 80 किलोमीटर के सफर को तय करते हुए अपने होने वाले पति के घर पहुंच गयी.
वीरू के परिवार वालों ने वधु के इस तरह अचानक आ जाने से अपनी नाराजगी जाहिर की और बहू को समझाया कि वह अपने घर लौट जाए लेकिन गोल्डी नहीं मानी. गोल्डी के ना मानने पर वीरू के माता पिता ने गोल्डी के माता-पिता को गोल्डी के अपने घर पहुंचने की जानकारी दी. उधर गोल्डी के माता पिता अपनी बेटी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे.
वीरू के पिता ने बहू को समझाने का प्रयास किया कि बैंड बाजा बारात के साथ वह बहू को लेने आएंगे लेकिन बहू ना मानी. उसकी जिद के आगे वीरू के परिवार वालों को झुकना पड़ा. वीरू के माता पिता ने विवाह का इंतजाम किया पंडित को बुलवाया और वर-वधू ने सात फेरे लिए.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:









Add Comment