नई दिल्ली. प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना किसान सम्मान निधि योजना में बहुत से किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. इसका कारण उनके कागजात में और बैंक के अकाउंट में होने वाली गड़बड़ी है. इस गड़बड़ी के चलते 42 सो करोड रुपए की राशि किसानों के खातों में अब तक नहीं पहुंच पाई है.
क्या है गलती
दरअसल किसानों के नाम उनके अकाउंट नम्बर में दिए गए नाम से मेल नहीं खाते. मसलन स्पेलिंग मिस्टेक या कुछ और गलती. इतना ही नहीं बैंक अकाउंट के अलावा दूसरे भी कागजात हैं जिसमें गलतियां मिली हैं. इन गलतियों की वजह से ऑटोमेटिक सिस्टम एप्लीकेशन को पास नहीं करता है. पीएम किसान योजना के सीईओ की माने तो इस तरह की गड़बड़ी करने वाले किसानों की संख्या तकरीबन 70 लाख है.
आधार कार्ड में भी गड़बड़ी आई सामने
पीएम किसान सम्मान के लिए आवेदन देने वाले किसानों के आधार कार्ड में भी गड़बड़ियां पाई गई हैं. तकरीबन 70 लाख किसान ऐसे हैं जिनके आधार कार्ड में गड़बड़ी है, गड़बड़ी ठीक न होने तक किसानों को इस स्कीम का फायदा नहीं मिल पाएगा.
सवा करोड़ किसानों का वेरिफिकेशन नहीं
इस योजना के तहत लगभग 1.30 करोड़ के गरीब किसान ऐसे हैं जिनको योजना का लाभ नहीं मिल सका है. कारण उनके डाटा का वेरिफिकेशन ना होना है. राज्य सरकारों द्वारा किसानों के डाटा वेरिफिकेशन के बाद ही केंद्र सरकार किसानों के खातों में पैसा डालती है.
इतने लोगों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत सरकार अभी तक 9.68 करोड़ किसानों को योजना का लाभ दे सकी है. सरकार का लक्ष्य 14.5 करोड़ किसानों को योजना में लाभ देने की मंशा है. इस योजना का अच्छा खासा यानी 75000 करोड रुपए का बजट है. योजना शुरू हुए तकरीबन डेढ़ साल हो चुके हैं.
ऐसे सुधारें गलतियां
- योजना के लाभ के लिए गलती का सुधारना जरूरी है.
- इसके लिए आपको पीएम किसान स्कीम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना पड़ेगा.
- वहां एडिट आधार डीटेल्स के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए.
- उसके बाद आधार कार्ड नंबर दर्ज कर कैप्चा कोड डालकर सबमिट करना होगा.
- अगर गलती सिर्फ नाम में है यानी एप्लीकेशन और आधार कार्ड में अलग-अलग नाम है तो इसे ऑनलाइन ठीक किया जा सकेगा.
- दूसरे कागजातों में गलती होने पर इसे लेखपाल और कृषि विभाग के कार्यालय से ठीक कराना होगा.
- गलतियां ठीक होते ही किसानों के खातों में पैसे आने शुरू हो जाएंगे.
भारत सरकार की सलाह दी है जिन किसानों के खाते में अब तक स्कीम के तहत पैसा नहीं आया है वह अपने नजदीक के अधिकारियों से संपर्क कर इसकी जानकारी जरूर लें ऐसा करने से उन्हें पैसा ना आने का कारण पता लग जाएगा जिसको ठीक करा कर वह अपना पैसा ले सकेंगे.








Add Comment