COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

LOCK DOWN 4.0: मास्क नही लगाते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लीजिए, पुलिस ने बिना मास्क वालों के खिलाफ कर दी ऐसी कार्रवाई

लखनऊ. लॉक डाउन के चौथे चरण में कोरोनावायरस को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने मुंह पर मास्क और गमछा या दुपट्टा पहनकर चलना अनिवार्य कर दिया था इसके बिना सड़क पर दिखने पर चलानी प्रक्रिया के आदेश दिए गए थे. इस कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बिना मास्क के सार्वजनिक स्थल पर घूमने वाले 5300 लोगों से पुलिस ने शनिवार को जुर्माना वसूल कर लिया जबकि दो पहिया वाहन के पीछे बैठा कर चलने 18200 से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की.
अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मास्क नहीं पहनने के लिए 5298 लोगों का चालान किया गया है. सबसे अधिक चालान राजधानी लखनऊ में हुआ है जहां 1461 लोगों से जुर्माना वसूल किया गया.
यहां यह जानना जरूरी है कि प्रदेश सरकार ने मास्क नहीं पहनने पर पहली बार 100 रुपये, दूसरी बार 100 रुपये और तीसरी बार तथा उसके बाद 500 रुपये से ऊपर का जुर्माना वसूलने का प्रावधान बनाया है.

दो पहिया वाहन पर पीछे बैठा कर चल रहे थे मिल गई सजा

मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने जानकारी दी और कहा कि दुपहिया वाहन पर एक ही व्यक्ति बैठ सकता है दूसरा व्यक्ति बैठाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है. केवल महिला को परमिशन के बाद पीछे बैठाने की अनुमति है. उन्होंने बताया कि दुपहिया वाहन पर दो व्यक्ति बैठने के मामले में 18244 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 14 लाख 90 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है.
उत्तर प्रदेश सरकार की इस कार्रवाई से मास्क ना पहनने वालों को सीधा सीधा सरकार का मैसेज जाएगा. इतना ही नहीं वाहन के पीछे बैठा कर चलने वालों को भी यह सरकार का संदेश है कि अगला नंबर उन लोगों का है जो आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं.