सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. कोरोना वायरस के भारत में बढ़ रहे प्रभाव के चलते पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है. 25 मार्च से शुरू हुआ यह लॉक डाउन अब अपने चौथे चरण में है. जरूरत की दुकानों को खोलने के साथ ही बाहर फंसे लोगों को वापस लाने के लिए सरकार ने पास जारी किए हैं. ऐसे में छूट मिलने के बाद से लोग लगातार अपने घर वापस आ रहे हैं. इसी बीच नगर निगम ने ऐसे लोगों के लिए प्लान तैयार किया है जो बाहर से आ रहे हैं पर अपनी जानकारी छुपा रहे हैं. निगम ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएगा.
दरअसल ऐसी सूचना मिल रही थी कि बाहर से लोग आ रहे हैं लेकिन अपनी पहचान छुपाकर घर में रह रहे हैं जिसके बाद नगर निगम ने कमर कस ली और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का मन बना लिया. इस मामले में जानकारी देते हुए नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बाहर से आए तो उसको क्वॉरेंटाइन जरूर कराएं ऐसा न करने पर एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई करवाई जाएगी.
नगर आयुक्त ने कहा कि वार्ड निगरानी समितियां इस बात का ध्यान दे रही हैं कि कोई व्यक्ति बाहर से आए तो उसकी जानकारी हासिल की जा सके. इसके बावजूद भी यदि कोई व्यक्ति छूट जा रहा है तो नगर आयुक्त ने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि ऐसे लोगों की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम या वार्ड निगरानी समिति को जरूर दें. उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले व्यक्ति को क्वॉरेंटाइन कराना और उसकी जांच करना जरूरी है. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि जागरूकता ही इस बीमारी की चैन को तोड़ सकती है. इसलिए सभी को अपनी जिम्मेदारी सतर्कता के साथ निभानी चाहिए.
अगर आप गैर जनपद से आए हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है नगर निगम ने कार्यवाही के दिये संकेत,क्यों









Add Comment