भिलाई /छत्तीसगढ़. कोरोना के प्रभाव को रोकने का एकमात्र इलाज हाल फिलहाल सोशल डिस्टेंसिंग है इसके अलावा कोई भी इलाज अभी तक बनकर सामने नहीं आया है. कोई दवाई अभी तक तैयार नहीं हो पाई है.
कोरोनावायरस काल में एक अजीबोगरीब घटना छत्तीसगढ़ के भिलाई से सामने आई है जहां एक व्यक्ति 425 किलोमीटर चलकर अपने घर पहुंचा लेकिन पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला और उसको घर से बाहर ही रहने दिया. इतना ही नहीं पत्नी ने नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर अपने पति को क्वॉरेंटाइन सेंटर भिजवा दिया.
राउरकेला से भिलाई तक पैदल लिफ्ट लेकर, जुगाड़ तुगाड़ करके पति किसी तरह पत्नी के पास पहुंच ही गया. खुशी से लबरेज पति ने जैसे दरवाजा खटखटाया तो हैरान रह गया. पत्नी ने कहा कि तुम घर के अंदर नहीं आ सकते. यह सुनकर पति के होश उड़ गए.
हालांकि 3 बच्चों वाले दंपति परिवार एक-दूसरे से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मिला. पत्नी को महसूस हुआ कि पति को भूख लगी है तो उसने बाहर ही उसको खाना भी दिया.
पत्नी ने पति को खुर्सीपार सेक्टर 11 की रहने वाली एक अन्य महिला पूर्णता कौर की मदद से पति के आने की सूचना जॉन 4 कि आयुक्त प्रीति सिंह को दी जिसके बाद शख्स को क्वॉरेंटाइन सेंटर भिजवा दिया. भिलाई नगर निगम पीआरओ सार्वा ने महिला की समझदारी की तारीफ की. बाद में पति को अपनी पत्नी की समझदारी पर गर्व हुआ पति ने अपनी पत्नी को धन्यवाद दिया.
425 किलोमीटर चल कर पत्नी से मिलने पहुंचा, पत्नी ने भिजवाया क्वॉरेंटाइन सेंटर, फिर पति ने जो किया वह जानकर हैरान रह जाएंगे आप






Add Comment