भोपाल/मध्य प्रदेश. कोरोना वायरस के समय में अलग अलग तस्वीरें पूरे देश से आ रही हैं. संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं. कोरोना वायरस के चलते जहां लोगों में शादियां टाल दी हैं वही कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इसी दौरान शादी करने का फैसला किया.
लोक डाउन में शादी करना भोपाल के एक युवक को भारी पड़ गया. दरअसल शादी के तीसरे दिन दुल्हन कोरोना वायरस पॉजिटिव निकल गई. रिपोर्ट के बाद परिवार, रिश्तेदार समेत प्रशासन में हड़कंप मच गया.
प्यार से दुल्हन का घूंघट उठाने वाला अब दुल्हन से 10 फीट की दूरी पर जाकर खड़ा रहता है.
दरअसल पूरा मामला भोपाल के जाट खेड़ी का है यहां सोमवार के दिन रायसेन जिले के सुल्तानपुर निवासी एक युवक के साथ स्थानीय लड़की का विवाह हुआ था. शादी से करीब 7 दिन पहले दुल्हन को तेज बुखार आया था जहां उसने डॉक्टर की सलाह से दवाई खा ली थी. आराम होने के बाद सावधानी के तौर पर लड़की के परिवारजनों ने उसका सैंपल जांच के लिए भेजा था. रिपोर्ट बुधवार को आई जो पॉजिटिव थी. जानकारी मिलने के बाद से महिला को भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया है.
खबर मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और परिवारजनों में हड़कंप मच गया. प्रशासन ने दूल्हा दुल्हन के घर वालों समेत 32 लोगों को होम क्वॉरेंटाइन किया है. प्रशासन क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों से पूछताछ भी कर रहा है कि इस विवाह में और कितने लोग शामिल रहे और कितने लोगों के संपर्क में सभी लोग आए हैं. प्रशासन चेन तोड़ने की कोशिश के चलते यह जांच कर रहा है. दूल्हा दुल्हन की शादी में माना जा रहा है कि 32 लोग शामिल हुए थे. इतना ही नहीं शादी करवाने वाले पंडित जी भी अब क्वॉरेंटाइन में है. सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट आने का इंतजार है.

Add Comment